मांढर में दो दिवसीय लोक कला महोत्सव 20 फरवरी से
मांढर में दो दिवसीय लोक कला महोत्सव 20 फरवरी से
धरसीवा
ग्राम पंचायत मांढर दो दिवसीय लोक कला महोत्सव 20 और 21 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से मंडली अपना प्रस्तुति देंगे जय महामाया झांकी समिति के अध्यक्ष गोपी साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बारहमासी लोक कला को जीवित बनाए रखने के लिए दो दिवसीय लोक महोत्सव 20 फरवरी से सुबह 10 बजे मांढर सरपंच दशमत ध्रुव, उपसरपंच सम्मुखम मूर्ति के द्वारा मां दुर्गा का मूर्ति स्थापना कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी कार्यक्रम में 14 मंडलियों को विशेष आमंत्रण देकर बुलाया गया है 21 फरवरी को सम्मान समारोह भी रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा शामिल होंगे उन्हीं के हाथों से विधानसभा पुलिस स्टॉप, स्वास्थ्य विभाग मांढर, मितानिन , कोरोना वारियर्स ग्रुप तथा मांढर के बुजुर्ग भरोसा राम धीवर को सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम पंचायत भवन के सामने होगी ।


