*स्कूल और कॉलेज ऑफलाइन प्रारंभ करने की मांग को लेकर एबीवीपी गरियाबन्द ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*
*स्कूल और कॉलेज ऑफलाइन प्रारंभ करने की मांग को लेकर एबीवीपी गरियाबन्द ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*
गरियाबंद
कोविड 19 महामारी के चलते पिछले सत्र के अंतिम समय में सभी शिक्षण संस्थाएं बंद पड़े है। अधिकांश संस्थाओं ने अपनी क्षमता के अनुसार ऑनलाइन शिक्षण जारी रखा है,जो प्रभावशाली नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में शैक्षणिक संस्थाओं को क्रमबद्ध खोला जाना चाहिए। यह मांग को लेकर एबीवीपी ने आवाज़ उठाई और कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर स्कूल और कॉलेज ऑफलाइन प्रारंभ करने कि मांग कि ।
विद्यार्थी परिषद् गरियाबंद के नगर मंत्री शैलेंद्र देवांगन ने कहा कि कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते पिछले सत्र के अन्तिम समय से ही सभी शिक्षण संस्थान बन्द पड़े हैं और सभी संस्थाओं ने अपनी - अपनी क्षमता के अनुसार ऑनलाइन जारी रखा लेकिन यह प्रभावशाली नहीं रहा और कोविड-19 के चलते छात्रों को पढ़ाई में जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई के लिए प्रशासन से यह अनुरोध है जल्द से जल्द शैक्षणिक संस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से पुनः प्रारंभ किया जाए नगर अध्यक्ष शुभम वर्मा ने बताया कि सभी संस्थाओं ने अपनी क्षमता के अनुसार ऑनलाइन शिक्षण जारी रखा है यद्यपि ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षण प्रभावकारी नहीं हो सकता तथापि समय एवं परिस्थिति के कारण इसको अपनाना पड़ा । किन्तु हमारे संस्थान तो संसाधनविहीन है । उस पर सत्रारंभ न होने कारण अतिथि व्यख्यक्ताओ की नियुक्ति भी न होने के कारण शिक्षको की भी कमी रही। इसके चलते जिले के लगभग सभी महाविद्यालयों में ऐसी कक्षाएं रही जिनके कुछ विषयों की तो अब तक एक भी कक्षा नहीं हो सकी है। अब शासन द्वारा ऑफलाइन पारंपरिक परीक्षा ही आयोजित किए जाने के निर्णय के बाद विद्यार्थियों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। छात्रों की यह मांग की है कि जिले के सभी संस्थानों को एक साथ न सही क्रमबद्ध रूप से खोले। शेष सत्रावधी हेतु शिक्षकों के रिक्त पदों पर नैमित्तिक नियुक्ति करने की व्यवस्था करे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोमी सिन्हा, नगर मंत्री शैलेन्द्र देवांगन, नगर अध्यक्ष शुभम वर्मा, नगर उपाध्यक्ष पलक सहारे,चाँदनी त्रिपाठी, विजय राजपुत , आनंद भट्ट , यश सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, राजा दुबे, शुभम दीवान , सुषमा यादव , ललित चेलक, उमेश साहू, लव सेन, टेमन साहू , कान्हा सोनी, ताराचंद सिन्हा प्रमुख रूप से सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

