इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
2 जनवरी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ ने नीर भवन स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग रायपुर में एक दिवसीय बैठक आहूत की गई जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर एम के कौशल निजी सचिव गुरु रूद्र कुमार कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रहे अध्यक्षता डॉक्टर निलेश थावरे भिलाई अध्यक्ष छत्तीसगढ़ जन चिकित्सा कल्याण समिति रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ एके गजपाल धमतरी संरक्षक एवं डॉ अशोक दुबे जी रहे कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉक्टर काउंट सीजर मैटी जी के तैल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया छत्तीसगढ़ जन शिक्षा कल्याण समिति की ओर से यह मांग पत्र सौंपा गया है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश अनुसार धारा 19 .1. के अनुसार अल्टरनेटिव चिकित्सा पठन-पाठन प्रचार प्रसार पर कोई पाबंदी नहीं है अपने पैथी में कार्य करने हेतु स्वतंत्र है साथ ही आरटीआई मांगी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय से भी कोई पाबंदी नहीं है इनके अलावा छत्तीसगढ़ शासन आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार भी पाबंदी नहीं है इसलिए छत्तीसगढ़ प्रशासन स्तर पर झोलाछाप चिकित्सक की श्रेणी में न डाल कर चिकित्सा कार्य शिविर व प्रचार प्रसार करने हेतु अनुमति प्रदान करें साथ ही अन्य प्रांत जैसे राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर मान्यता प्रदान किया गया है ठीक उसी प्रकार छत्तीसगढ़ शासन भी बोर्ड काउंसिल का गठन कर प्रशासनिक ढांचा में लाने की अनुमति प्रदान करें
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एनके कौशल ने कहा कि यह चिकित्सा प्रणाली हानि रहित एवं सस्ती है इसलिए सभी वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है अतः इसे छत्तीसगढ़ सरकार से भी अवश्य मान्यता मिलनी चाहिए और हमारी सरकार इस पर जरूर विचार मंथन कर प्रयास करेंगे अध्यक्षता कर रहे डॉ नीलेश ने कहा कि यह चिकित्सा प्रणाली के सिस्टम पर आ जाने से सभी के लिए उपयोगी होगा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दुबे एवं डॉक्टर गजपाल ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा के सिस्टम में आने पर पूरे भारतवर्ष में वर्तमान में कर रहे 500000 डॉक्टरों की बेरोजगारी दूर हो जाएगी एवं भविष्य में भी नए डॉक्टरों के बनने से मरीज और डॉक्टरों के अनुपात को प्रभावित करेगा इसलिए इसे निश्चित रूप से सिस्टम में लाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ स्तरीय बैठक में उपस्थित चिकित्सकों में डॉक्टर डीआर सिंहा उपाध्यक्ष धमतरी डॉक्टर बी एल साहू दुर्ग डॉ बीएस राजपूत जगदलपुर भुनेश्वर साहू भिलाई डॉक्टर बीआर देवांगन दुर्ग डॉक्टर आरके पाटकर भिलाई डॉक्टर अरुण वर्मा डॉ हरीश डॉ एके शर्मा डॉक्टर रविंद्र सिंह डॉक्टर आरपी दुबे डॉक्टर सुंदर वर्मा डॉक्टर कौशल देशमुख डॉक्टर चंद्रशेखर साहू राजपूत डॉ एमके माली डॉ बीएस गिलहरी एमपी बंजारे डॉक्टर विजय चंद्राकर डॉक्टर आरके पटेल डॉक्टर साहू डॉक्टर इंद्र कुमार साहू डॉक्टर हरेंद्र भरत साहू डॉ रवि प्रताप दुबे एवं अन्य सभी जगह के आए हुए चिकित्सक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डीआर सिंहा ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ भुनेश्वर साहू ने किया।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने दी है।

