सिलतरा की फेक्ट्री में हादसा श्रमिक की मौके पर ही मौत
सिलतरा की फेक्ट्री में हादसा श्रमिक की मौके पर ही मौत
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फैस टू में स्थित जीआर स्पंज में हादसे में श्रमिक की मौत हो गई सिलतरा पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिंगरौली का निवासी राम शिरोमन साकेत जी आर स्पंज प्रा लि मे प्लेट हेलफर का काम करता था बीती रात काम के दौरान अचानक हादसा हुआ उसके सर पर भारी सामान गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।
घटना के संबन्ध में चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन ने बताया कि मृतक फर्नेश काम कर रहा था तभी ऊपर क्रेन ऑपरेटर ने क्रेन आगे बढ़ाई ओर उसमे रखा लोहे का भारी सामान सीधे रामशिरोमन साकेत के सर पर गिरा जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई इस मामले में पुलिस ने फेक्ट्री प्रबन्धन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
