*धरना प्रदर्शन कर किया चक्काजाम*
*किसानों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया किसान सम्मेलन*
*धरना प्रदर्शन कर किया चक्काजाम*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बनाये गए तीनो कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसानो के आन्दोलन के समर्थन में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय किसान सम्मेलन आयोजित कर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन व चक्काजाम में पहुची क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किंसान विरोधी सरकार है दोहरे चरित्र वाली सरकार है काले कानूनों को वापस लेने किसान दो माह से भी अधिक समय से आन्दोलन कर रहे है बड़ी संख्या मे किंसान शहीद हो गए लेकिन मोदी सरकार के कानों में जूं तक नही रेंगी श्रीमती शर्मा ने कहा कि किसान और कृषि भारत की रीढ़ है लेकिन मोदी सरकार भारत की रीढ़ तोड़ने में लगी है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कुछ पुंजिपतियो को लाभ पहुचने काले कानून बनाये है जबकि दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न करने कृषि व किसानों से संबंधित कई योजनाएं बनाई है धान भी 2500 रुपये क्विंटल ले रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि जिस तरह से देश के आंदोलनरत किसानों पर केंद्र की मोदी सरकार जुल्म कर रही है उस तरह तो कोई अपने दुश्मनो पर भी जुल्म नही करता कीले गढ़वा दी कटीले तार लगवा दिए सड़कें तक खुदवा दी किसानों के खिलाफ कई षड्यन्त्र किये मोदी सरकार के जुल्म देखकर लगता है अंग्रेजो के जुल्म भी पीछे छूट जाएंगे
कार्यक्रम को पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव पप्पू राजेन्द्र बंजारे,कांग्रेस नेता जयंत साहूँ ने भी संबोधित किया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशा अनुसार दिल्ली में काला कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे शहीद अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से किसान सम्मेलन का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा द्वारा आयोजन किया गया था।
मुख्य रूप से विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा के अलावा जिला प्रतिनिधि सुनील सोनी जी जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल भारती उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा प्रदेश कांग्रेस सचिव पप्पू बंजारे जोन प्रभारी पूर्व जनपद सदस्य जयंत साहू नगर पंचायत अध्यक्ष डालेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष अनिल बघेल पार्षद राजू कोसले सुरेश साहू बसंत रजक महिला अध्यक्ष मंजू वर्मा लोकेश्वरी वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी ढेलु राम साहू ईश्वर बघेल कन्हैया यादव ओम भैया चंदन बांधे सेक्टर प्रभारी तुका साहू नीलू परगनिया आशीष वर्मा पवन निषाद इजराफिल खान टीकम साहू सरपंच छगनु साहू रंजीत गायकवाड भागवत लहरी विनोद वर्मा गोपी साहू भगवानी डेहरिया सरपंच विद्याभूषण साहू चोवा राम साहू योगेश साहू गिरवर वर्मा गोविंद ध्रुव रोशन पुरी गोस्वामी सोहन पुरी गोस्वामी पूर्व प्रतिनिधि मदन गोयल इकबाल खान जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंदन बांधे साहिल खान सरपंच वहीदा खान अमजद खान हामिद रजा रवि लहरी तारकेश्वर वर्मा नासिर खान हृदय साहू सखाराम ध्रुव आसाराम साहू धनु गोस्वामी कुकेरा सरपंच सोहन साहू सरपंच बल्लू महाराज जनपद सदस्य ईश्वर निषाद इंदर साहू राजू सयतोड़े पलाश वर्मा बुधराम धीवर पुनीत धीवर संदीप नेताम लक्ष्मी साहू गिरजा बंजारी अंजलि श्रीवास पार्वती साएतोड़े मधु वर्मा देवेंद्र खेलवार टंडन साहब सुरेंद्र कटारिया केशव वर्मा किसान अध्यक्ष मोती साहू सेवादल के गायकवाड जी महेश ध्रुव कलीम खान मनोहर सरपंच अजय एवं युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस किसान कांग्रेस एनएसयूआई सभी बूथ प्रभारी एवं कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

