पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया
गोबरा नवापारा नगर
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू जी उपस्थित रहे उन्होंने उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारत की एक ऐसी हस्ती थी, जिन्होंने अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. ये पेशे से एक महान राजनेता थे, जोकि भारतीय जन संघ नामक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष थे. इसे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नाम से जाना जाता है. उन्होंने भारत की आजादी के बाद लोकतंत्र को अलग परिभाषा देते हुए देश के निर्माण के लिए कई कार्य किये, जिससे वे आज भी स्मरणीय हैं.11 फरवरी, 1968 को मुगलसराय रेलवे यार्ड में उनकी शव मिलने से सारे देश में शौक की लहर दौड़ गई थी. उनकी इस तरह हुई हत्या को कई लोगों ने भारत के सबसे बुरे कांडों में से एक माना. पर सच तो यह है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे लोग समाज के लिए सदैव अमर रहते हैं. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अखिलेश ठाकुर के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने किया ! इस अवसर पर अशोक गंगवाल , विजय गोयल , नवल साहू , परदेसी राम साहू , अशोक नागवानी ,मनीष चौधरी, प्रेमलाल साहू ,अजीत चौधरी , दुकालू चक्रधारी , मनीषा साखरे , बॉबी चावला , श्रीमती संतोषी कंसारी, तुकाराम साहू ,श्रीमती हर्षा कंसारी , श्रीमती किरण सोनी , हितेश मंडई , अनुज राजपूत , कमलेश कहार , कैलाश देवांगन , भूपेंद्र सोनी , धीरज साहू , संतु कंसारी , किशन साहू , किशोर सचदेव, ईश्वरी देवागन ,वीरेंद्र साहू , जीतू बयाां , प्रीतेश साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही