प्रदेश महिला मोर्चे की पहली बड़ी वर्चुअल बैठक
प्रदेश महिला मोर्चे की पहली बड़ी वर्चुअल बैठक
रायपुर
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कि प्रदेश अध्य्क्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के नेतृत्व में, महिला मोर्चे की प्रभारी, सुश्री लता उसेन्डी के द्वारा, प्रदेश महिला मोर्चे की पहली बड़ी वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमे छत्तीसगढ़ में महिलाओ के विरुद्ध लगातार बढ़ रहे ।
अपराध और दुष्कर्म की घटना और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता एवम निशक्रियता को लेकर चर्चा की गई, इस के साथ ही कांग्रेस सरकार के द्वारा लगातार हो रही महिलाओ की उपेक्षा और महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया की महिला मोर्चे की बहने प्रदेश की सभी माताओ और बहनों के साथ है। किसी भी अपराधो के खिलाफ सदा आवाज उठाते रहेंगे और संघर्ष करेंगी। उक्त बैठक को विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय जी, संगठन महामंत्री श्री पवन साय, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे, , विधायक श्री शिवरत्न शर्मा, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी जी ने संबोधित किया, बैठक में प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती उषा टावरी, महामंत्री चम्पा पावले सहित प्रदेश पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य, सभी जिले की अध्यक्ष बहने उपस्थित थे, बैठक का समापन प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी जी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ! डॉ किरण बघेल मिडिया प्रभारी,द्वारा उक्त् जानकारी मिला।

