कांग्रेस को मजबूती प्रदान ही मेरा लक्ष्य है ---मोहन मरकाम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कांग्रेस को मजबूती प्रदान ही मेरा लक्ष्य है ---मोहन मरकाम

 कांग्रेस को मजबूती प्रदान ही मेरा लक्ष्य है ---मोहन मरकाम         



गरियाबंद,

 जिले के दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम देवभोग से पदयात्रा करने के बाद गरियाबंद जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के सम्मेलन भाग लिए मंगल भवन गांधी मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में  राजिम विधायक अमितेश शुक्ल सहित रंजीत कोसरिया जिला प्रभारी, पीयूष कोसरे प्रदेश महामंत्री, चंद्र शेखर शुक्ला पीसीसी प्रभारी महामंत्री, भाव सिंग साहू जिला अध्यक्ष, संजय नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष , जनक धुव प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस ,युगल पांडेय जिला उपाध्यक्ष , संदीप सरकार अध्यक्ष युवक कांग्रेस, राजेन्द्र भारतीय किसान नेता स्मृति ठाकुर अध्यक्ष जिला पंचायत , ममता राठौर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ,पिंटू  खान, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, दिलीप सिंन्हा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर ,भोला जगत  अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर ,की उपस्थिति में सभा को सम्बोधित करते हुए श्री मरकाम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि हमे सारे मतभेदों को दुर करते हुए पार्टी को मजबूत करने सरकार की कल्यणकारी योजनाओं को जन जन तक पहचाना होगा । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल राज्य के सभी लोगो की खुशहाली के लिए कार्य कर रहे है । 




कांग्रेस हर गरीब के उत्थान के लिए सर्वधर्म समभाव की पार्टी है । कांग्रेस में आंतरिक प्रजातंत्र है । मेरा लक्ष्य है हम बिन्द्रनवाढ को जीते । हम काँग्रेसियो में मतभेद हो सकता है आपस मे मन भेद न हो ।कांग्रेस को मजबूत करना ही मेरा आतिम लक्ष्य है । हमारी धरोहर को संरक्षित किया जाना चाहिए ।  शराब बंदी को लेकर सरकार संकल्पित है परंतु दुष्परिणाम को भी देखना जरूरी है इसके लिए विधायको कि समिति अध्यन कर रही है । कांग्रेस सेवा दल के साथी सम्मान के भूखे नही है यह तो पार्टी के सबसे मजबूत कार्यकर्ता है  । मै भी कांग्रेस के सेवा दल से ही आया हु। पार्टी ने मुझे  छोटे से कार्यकर्ता से विधायक और विधायक से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है । पार्टी कार्यकर्ता सम्मान के पीछे न भागे कर्म करे सम्मान तो मिलेगा ही । उदाहरण देते हुए उन्होंने अमेरिका के राष्ट्पति के प्रयासों के बारे में बताया कि कई प्रयासों के बाद वह अमेरिका के राष्ट्पति बन पाये । आप लोगो को पता है कि जब बच्चा रोता है। तभी मा भी दूध पिलाती है आप बताएंगे तभी आपके समस्या का समाधान होगा । सक्रिय कार्यकर्ताओ को पद व सम्मान नही मिलने की शिकायत भी लोगो ने की । आप ऐसे कार्यकर्ता बने जो शिकवा शिकायत न कर के आगे बढे ओर लोगो तक पार्टी की बात को पहुचाये । आने वाले समय के कई अवसर मिलेगा । मोहन मरकाम का चेहरा देख के पार्टी ने पद नही दिया है । अपनी लाइन बड़ी करने की सोचे ,दूसरे की लाइन को मिटाने की मत सोचो हम सभी लोगो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है । बीजेपी वाले राम राम जपना पराया माल अपना की सोच लेकर चलने वाली पार्टी है । इनके बहकावे में न आये लोगो को तक कांग्रेस की जनकल्याण कारी योजनों को पहुचाये । 

      उन्होंने प्रदेश सरकार  की योजनाओं को लेकर एक क्विज कांटेस्ट भी रखा जिसमे जितने वालो को पुरस्कृत किया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads