बेलरगाव को पूर्णरूप से तहसील का दर्जा देने व बेलरगाव में महाविद्यालय स्थापित करने बाबत माँग किया , मुख्यमंत्री ने दिया सकरात्मक जवाब
बेलरगाव को पूर्णरूप से तहसील का दर्जा देने व बेलरगाव में महाविद्यालय स्थापित करने बाबत माँग किया , मुख्यमंत्री ने दिया सकरात्मक जवाब
जयलाल प्रजापति/ सिहावा
विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण माननीय श्रीमती डॉ0 लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में छ0 ग0 के मुख्यमंत्री भुपेशबघेल से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात कर बेलरगाव को पूर्णरूप से तहसील का दर्जा देने व बेलरगाव में महाविद्यालय स्थापित करने बाबत माँग किया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने सकरात्मक जवाब देते हुए उक्त माँग को स्वीकार कर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने की बात कही जिसमे बेलर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कैलाशनाथ प्रजापति, ग्राम पंचायत सरपंच श्री उमेन्द्र दीवान,जनपत उपाध्यक्ष हुमित लिमजा,बेलर ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव व कृषि ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष शशीभूषण भारती,ब्लॉक उपाध्यक्ष यशकरण पटेल , सरपंच संघ अध्यक्ष राजू सोम,युवा मोर्चा महामंत्री मोर्यध्वज सेन,टेकराम पटेल,बल्लू पटेल आदि उपस्थित थे ।
