भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री संचित तिवारी जी का प्रथम आगमन
भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री संचित तिवारी जी का प्रथम आगमन
आरंग
भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संचित तिवारी जी का प्रथम आगमन समोदा मंडल में हुआ। समोदा मण्डल के विभिन्न गांवों से आये युवाओं ने भव्य बाइक रैली कर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग रायपुर ग्रामीण के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री राजेश साहू जी भी उपस्थित रहें। यह कार्यक्रम समोदा बैराज में रखा गया था जिसकी शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी जी के छायाचित्र का पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर किया गया।
मोदी जी के कार्यो से प्रभावित होकर समोदा व आसपास के गॉवों के 10 युवा साथियों ने सदस्यता ग्रहण किया व संकल्प लिया कि भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में तन मन से काम करेंगें। सर्वप्रथम युवाओं को सम्बोधित करते हुए राजेश साहू जी ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को एक परिवार चलाता है जबकि भारतीय जनता पार्टी को उसके हर एक कार्यकर्ता चलाता है, कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। आगे उन्होंने संगठन में युवाओं के महत्ता को समझाते हुए उनको अगले चुनाव के लिए अभी से कमर कसने के लिए कहा।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तिवारी जी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरा व भ्रष्टाचार से लिप्त कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने व भाजपा को पुनः छत्तीसगढ़ की सत्ता में स्थापित करने के लिए युवा मोर्चा को महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में श्री संचित तिवारी जी भाजयुमो रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, श्री राजेश साहू जी जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, श्री लखन साहू जी समोदा मण्डल अध्यक्ष, श्री देवनारायण साहू भाजयुमो समोदा मंडल अध्यक्ष, श्री रितेश साहू जी भाजयुमो आरंग मण्डल अध्यक्ष, खुलेश साहू जी भाजयुमो मण्डल महामंत्री, आशीष साहू जी भाजयूमो उपाध्यक्ष, भीम साहू जी किसान मोर्चा, हितेश साहू जी, नेतराम वर्मा, रविशंकर ढिढ़ी, नंदलाल ओगरे, यादराम साहू, दुकालू साहू, मनोज साहू, राजू साहू, चंद्रशेखर साहू, यशवंत साहू, सन्नी साहू, खुलेश साहू,संतोष साहू, सालिक राम साहू,आलोक वर्मा, विक्की सोनकर, विशाल देवांगन, गिरधारी लाल तथा इसके साथ ही अनेक संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल रहे।



