देखे सूची-- कसडोल के कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू द्वारा अपने जन्म दिवस आयोजन पर जनपद कार्यालय के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर लोगो ने माना सरकारी तंत्र का दुरुपयोग व घोर निंदा किये
कसडोल के कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू द्वारा अपने जन्म दिवस आयोजन पर जनपद कार्यालय के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर लोगो ने माना सरकारी तंत्र का दुरुपयोग व घोर निंदा किये
विधायक सुश्री शकुन्तला साहू
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने कांग्रेस विधायक शंकुन्तला साहू के जन्म दिवस समारोह आयोजन पर सरकारी अफसरों की ड्यूटी लगाए जाने पर नाराज़गी व्यक्त की हैं उन्होंने कहा महिला विधायक जी को प्रदेश में बेटी और महिलाओ के खिलाफ लागतार बढ़ रहे अपराधों को लेकर ध्यान देने की सलाह दी हैं प्रदेश मंत्री विभा अवस्थी एवं चम्पा देवी पावले इस पर नाराज़गी जताते हुए इस तरह के आयोजन में सरकारी तंत्र का दुरूपयोग का विरोध किया हैं और प्रदेश की महिला विधायक को जलसे के आयोजन की चिंता को छोड़ प्रदेश की महिलओ और बेटीयों की चिंता करने का सुझाव दिया हैं, उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ किरण बघेल ने प्रदान किया हैं।
देखे सूची



