प्रहलाद भाई दामोदर दास मोदी बने विश्व हिन्दू महासंघ के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष देशभर में फैली खुशी की लहर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रहलाद भाई दामोदर दास मोदी बने विश्व हिन्दू महासंघ के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष देशभर में फैली खुशी की लहर

  प्रहलाद भाई दामोदर दास मोदी बने विश्व हिन्दू महासंघ के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष देशभर में फैली खुशी की लहर

 


रायपुर

 प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया विश्व हिन्दू महासंघ के अंर्तराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार चौररिया द्वारा श्री प्रहलाद भाई दामोदर दास मोदी को विश्व हिन्दू महासंघ के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । श्री प्रहलाद भाई की नियुक्ति से विश्व के एकमात्र हिन्दू राष्ट्र नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा होगा । विश्व हिन्दू महासंघ के द्वारा भारत नेपाल गौध्वज रामायण यात्रा आशु मोंगिया जी के नेतृत्व में होगी ।



 श्री आशु मोंगिया जी को गौध्वज रामायण यात्रा का संयोजक नियुक्त किया गया है । श्री आशु मोंगिया जी कार्यक्रम की तारीख एवं यात्रा का विवरण फाईनल करने के लिए समिति का गठन करेंगे । गौध्वज रामायण यात्रा से संबंधित सभी अधिकार केवल श्री आशु मोंगिया जी के पास होंगे । छत्तीसगढ़ से हजारो हिन्दू राष्ट्र भक्त उक्त यात्रा में सम्मिलित होंगे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads