एटीएम से फ्राट कर रुपये निकालने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में
एटीएम से फ्राट कर रुपये निकालने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में
जयलाल प्रजापति/सिहावा
मिली सूत्रों के अनुसार नगरी निवासी शिक्षक बिशालीराम ध्रुव को आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर फोन से एटीएम कार्ड नंबर, cvv नम्बर व otp लेकर कुल 1,22,500 रुपये निकाल कर ठगी किया गया था प्रार्थी की सूचना पर थाना नगरी मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप0 क्र071/20 धारा 420 भादवि 66D आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान आरोपी के एकाउंट डीटेल व मोबाइल नंबर की जानकारी पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी विनय पम्मार द्वारा आरोपी की पतासाजी व गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित किया था जो कि वरिष्ठ अधिकारियों के अनुमति व दिशानिर्देश पर गठित टीम द्वारा आरोपी के बैंक एकाउंट व मोबाइल नम्बर लोकेशन के आधार पर दिल्ली स्थित किरारी सुलेमान नगर में संदेही से पूछताछ किया पूछने पर अपना नाम राहुल शर्मा पिता मुकेश उम्र 30 साल निवासी किरारी सुलेमान नगर दिल्ली बताया व अपराध करना स्वीकार किया आरोपी से घटना में प्रयुक्त atm व मोबाइल सेट जप्ती की गई साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी दिनांक 02/02/21 को दिल्ली में की गई जिसे तिहाड़ न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आज नगरी थाना लाया गया वैधानिक कार्यवाही बाद आज नगरी न्यायालय पेश किया जा रहा है
गठित टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार, प्र0 आर0 रामकृष्ण साहू, आर0 शंकर दयाल त्रिपाठी, आनंद कटकवार,योगेश ध्रुव थे जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा

