कांग्रेस भवन गरियाबंद मे अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और किसानों के मसीहा स्व. पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती मनायी गयी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कांग्रेस भवन गरियाबंद मे अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और किसानों के मसीहा स्व. पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती मनायी गयी

  कांग्रेस भवन गरियाबंद मे अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और किसानों के मसीहा स्व. पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती मनायी गयी 




गरियाबंद

 शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने स्व.पं.श्यामाचरण शुक्ल जी के छायाचित्र पर श्रधासुमन अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी l साथ  ही स्व. शुक्ल जी के आदर्शो एवं सिद्धांतों को अपने जीवन मे आत्मसात करने का संकल्प भी लिया l स्व. शुक्ल को पूरे अविभाजित मध्य प्रदेश मे सिचाई एवं नहरों का जाल बिछाने, बड़े बड़े डैम एवं जलाशय के निर्माण करने श्रेय  दिया जाता हैl स्व. शुक्ल को कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र और किसानो के हित मे किये गए कार्यो के कारण ही उन्हे किसानो का मसीहा कहा जाता है l



जयंती कार्यक्रम मे आज विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी एवं अधिवक्ता नरेंद्र देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिन्हा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हाफिज खान,शहर महिला अध्यक्ष ललिता सिन्हा, रामकुमार वर्मा, हरीश भाई ठक्कर,रमेश मेश्राम,वीरू यादव, हरमेश चावड़ा, केशु सिन्हा, विनोद राजपूत ,गजेंद्र साहू, अवध यादव,सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads