*प्रथम नियुक्ति को समाप्त करने शासन की योजना – एसोसिएशन ने जताया आक्रोश*
*जनघोषणा पत्र को खारिज किया अधिकारियों ने,पुरानी पेंशन नही देने का आदेश जारी किया*
*प्रथम नियुक्ति को समाप्त करने शासन की योजना – एसोसिएशन ने जताया आक्रोश*
*जनघोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवश्यक कार्यवाही का है उल्लेख*
आरंग---
-छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पुरानी पेंशन नही दिए जाने का आदेश जारी किया गया है, इस आदेश से शासन की मंशा स्पष्ट हो गया है कि संविलियन हुए एल बी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति से मिलने वाले लाभ से वंचित करने का षणयंत्र किया जा रहा है।
पिछली सरकार ने संविलियन का नियम बनाया, उसके पहले सरकार व शासन के लोग यह कहते थे कि "न संविलियन कभी हुआ है न कभी होगा" पर मोर्चा के बेहतर रणनीति के चलते सरकार को संविलियन का निर्णय लेना पड़ा, और अब प्रदेश में सम्पूर्ण संविलयन के बाद शिक्षा कर्मी व्यवस्था समाप्त हुआ है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायपुर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला,योगेश ठाकुर, सुखनंदन साहू, आयुष पिल्ले,अंजुम शेख,टिकेश्वरी साहू, सी एल साहू, हरीश दीवान, गोपाल वर्मा, कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा, बुद्धेश्वर बघेल, रविंद्र सॉन्गसुरतान,जितेन्द्र मिश्रा,मनोज मुछावड, शिव साहू,विनोद साहनी, इन्द्रजीत वर्मा सुनीता पांडे कमल किशोर,ठाकुर रामजी वर्मा सुनील चंद्राकर गिरवर सोनवानी रुद्र तिवारी अलंकार परिहार सुनील भारती अनिल वर्मा,बृजलाल वर्मा, कृष्ण कुमार जांगड़े,जम्मू पाल, मदन वर्मा, राजेंद्र शर्मा, मुकेश गायकवाड़,कॄपा माहेश्वरी,विजय गिलहरे,भुवन अवसरिया, प्रफुल्ल मांझी,दिनेश आडिल ,विक्रम ध्रुव,विनोद ताम्रकार,समर अब्बासी,अंजलि परिहार,जागृति साहू,विभा सिंह परिहार,अंजूलता गिलहरे,नीतू गिलहरे, कल्याणी वर्मा ,युवराज सिन्हा,मेघराज साहू,राधेश्याम बंजारे, पुरंजन साहू , सरस्वती राघव, विभा सिंह परिहार,राकेश सोनबरसा,भोला वर्मा,जीतेन्द्र निषाद,नागेन्द्र कंसारी, संतोष सोनवानी,मोहित साहू,प्रशांत साहू, टेक राम कंवर, मोतीमाला साहू,कंचनलता यादव, ममता ठाकुर,शीला ठाकुर,अरूणा तिवारी ,अनूप कुटारे सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियो ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग छ ग शासन द्वारा जनघोषणा पत्र में उल्लेखित पुरानी पेंशन देने के वादा को खारिज करते हुए एल बी संवर्ग के लिए पुरानी पेंशन लागू नही करने का आदेश जारी कर स्पस्ट कर दिया गया है कि सरकार के वादा से उन्हें कोई लेना देना नही है
वर्तमान सरकार ने तो जनघोषणा पत्र में नवीन पेंशन योजना के जगह पुरानी पेंशन व क्रमोन्नति देने का स्पष्ट उल्लेख किया है उसके बावजूद अधिकारी लाभ से वंचित करने का आदेश जारी कर शिक्षकों के आक्रोश को निरन्तर बढ़ाने का काम कर रहे है।
ज्ञात हो कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शासन की मंशा को भांपकर विज्ञप्ति जारी करके तथा शासन व सरकार को अवगत कराते हुए मांग किया था कि एल बी संवर्ग को ई/टी संवर्ग में शामिल करते समय प्रथम नियुक्ति से समस्त लाभ सहित ही समायोजन स्वीकार्य होगा।
छत्तीसगढ़ की व्यवस्था में एकरूपता की आवश्यकता बताते हुए सभी के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की मांग करते हुए बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में विधायिका के लिए तो पुरानी पेंशन लागू है पर कार्यपालिका के लिए नवीन पेंशन योजना लागू किया गया है, जो भेदभावपूर्ण व्यवस्था है।
