बच्चों का प्रोजेक्ट एसाइनमेंट वर्क से किया जा रहा है आकलन
बच्चों का प्रोजेक्ट एसाइनमेंट वर्क से किया जा रहा है आकलन
आरंग
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अकोलीकला (भाऊ) के मोहल्ला क्लास में बच्चों का आकलन प्रोजेक्ट असाइनमेंट वर्क व मौखिक प्रश्न पूछ कर किया जा रहा है । एससीईआरटी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार "इतना तो मेरे बच्चे कर ही सकते हैं " इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में विषय आधारित (हिंदी व गणित) न्यूनतम दक्षताऐं विकसित करने हेतु यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें हिंदी और गणित विषयों के बुनियादी दक्षताओं को 100 दिनों में विकसित किया जाना है। जिसकी प्रविष्टि ऑनलाइन सी जी स्कूल पोर्टल में एंट्री किया जा रहा है जो कि दिसंबर से मार्च तक किया जाना है। इस प्रक्रिया का पालन अपने स्कूल में शिक्षक बाली राम पटेल ,सोमनाथ साहू व पन्नालाल खुटे द्वारा किया जा रहा है।
