दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत

  दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत



गरियाबंद 

गरियाबंद से इस वक़्त की बड़ी खबर है, जहां फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सर्गिनाला के पास दर्दनाक हादसा हुआ है, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, भिड़ंत कार और बाइक के बीच हुआ है, हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।





हादसा इतना भयावह था, कि टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए जानकारी के मुताबिक तीनो युवक फिंगेश्वर के बेलर गाँव के रहने वाले बताए जा रहे जो राजिम से बेलर की ओर जा रहे थे, वहिं कार सवार फिंगेश्वर की ओर से आ रहा था, हादसे के बाद फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads