*सिलतरा की हिंदुस्तान क्वाइल फेक्ट्री का मामला*
*हादसे में झुलसे फेक्ट्री कर्मी को लेकर कंपनी का गैरजिम्मेदाराना रवैया*
*सिलतरा की हिंदुस्तान क्वाइल फेक्ट्री का मामला*
*स्थानीय पुलिस को भी नही दी घटना की कोई जानकारी*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा की फेक्ट्रियो में आये दिन हादसे होना कोई नई बात नही है लेकिन हादसों के बाद यदि कोई कंपनी अपने ही कर्मी के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाए तो जान हथेली पर रखकर फेक्ट्रियो में काम करने वालो का आख़िर कौन जिम्मेदार होगा।
ऐंसा ही मामला सामने आया है ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फैस वन में स्थित हिंदुस्तान क्वाइल फेक्ट्री का सूत्रों के मुताबिक बुधवार लगभग दस बजे यहां कार्यरत मोल्ड आपरेटर सुभाष यादव हादसे में झुलस गए काम के दौरान गैस पाइप फटने से उसमे आग लग गई जिससे वह झुलस गए आनन फानन में उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उसे बर्न हॉस्पिटल ले जाने को कहा परिजन बर्न हॉस्पिटिल ले गए लेकिन वहां इलाज का खर्च सुनकर कंपनी के अधिकारी पल्ला झाड़ने लगे और परिजनों से बोले इसे घर ले जाइए ओर लिखकर दे दीजिए कि मर्जी से ले जा रहे यह बात पत्रकारों तक पहुच गई जैंसे ही एक पत्रकार ने इस मामले में जीएम से बात की तो वह घटना को ही छिपाने लगे जैंसे तैसे उन्होंने बस इतना स्वीकार किया कि एक कर्मचारी तो थोड़ी चौट लगी है।
हालांकि अब जबकि मामला मीडिया तक पहुच गया तो फेक्ट्री प्रबन्धन पीड़ित का इलाज कराने लगा है ओर कालड़ा में पीड़ित का इलाज चल रहा है।
*नही उठाया कॉल*
इस मामले में इस प्रतिनिधि ने जब कंपनी के जीएम दास को जानकारी बाबत कॉल किया तो उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया ।
*पुलिस को कोई सूचना नही*
फेक्ट्री के जीएम द्वारा कॉल रिसीव न करने के बाद जब इस प्रतिनिधि ने सिलतरा चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान क्वाइल नामक फेक्ट्री की तरफ से अब तक चौकी में किसी भी प्रकार की घटना होने की कोई सूचना नही दी गई है।
*आये दिन घटनाएं सो रहा हेल्थ सेफ्टी विभाग*
उधोगो में आये दिन घटना हो रही है मंगलवार रात भी सिलतरा की ही जीआर स्पंज में एक श्रमिक की मौत की घटना हुई और बुधवार को यह घटना बाबजूद इसके ओधोगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग इस दिशा में गंभीर नजर नही आ रहा है जरूरत है कि आये दिन होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने हेल्थ सेफ्टी विभाग कोई थोड़ कदम उठाए।
