अकोली कला (भाऊ) में मनाया गया पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अकोली कला (भाऊ) में मनाया गया पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

 अकोली कला (भाऊ) में  मनाया गया पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि




आरंग

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि  पं. दिनदयाल जी के छायाचित्र पर  माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाये गया

माल्यार्पण पश्चात  भारतीय जनता पार्टी आरंग के महामंत्री देवानाथ साहू ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत का सृजन कर व्यक्ति को केंद्र में रखा और व्यक्ति से परिवार, समाज, राष्ट्र व विश्व निर्माण को परिभाषित किया।


श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल के अंत्योदय के विचार को ही समग्र समाज में विस्तारित करने के लिए प्रयासरत है।


देश के लिए बलिदानियों की फेहरिस्त में कुछ चुनिंदा लोगों को ही याद किया जाता है, लेकिन असल में राष्ट्र निर्माण के साथ जिन्होंने संघर्ष के साथ प्राण त्यागे उन्हें इतिहास से मिटाने का प्रयास पिछले शासनकाल में किया गया है।


ग्राम स्थानीय समिति भाजपा के अध्यक्ष गिरधर साहू ने दीनदयाल को एक विलक्षण व्यक्तित्व करार देते हुए कहा कि वे न केवल एक लेखक,पत्रकार व राजनीतिक व्यक्ति थे बल्कि राष्ट्र निर्माण की अद्भुत सोच उनके भीतर थी।


उक्त अवसर पर गिरधर साहू, सहदेव साहू,नोमेश सेन,हरदेलाल साहू कृष्णा साहू,रोशन साहू,टुकेशवर धीवर,पिनटु सेन ,रोशन साहू भारत साहू जितेंद्र साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads