*बड़ा सवाल कहाँ किनकी जेबो में जाती है लाखो की अवैध कमाई* *सिलतरा शराब दुकान का वीडियो आया सामने* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बड़ा सवाल कहाँ किनकी जेबो में जाती है लाखो की अवैध कमाई* *सिलतरा शराब दुकान का वीडियो आया सामने*

 *निर्धारित रेट से अधिक में बदस्तूर जारी है शराब की बिक्री*



*बड़ा सवाल कहाँ किनकी जेबो में जाती है लाखो की अवैध कमाई*

*सिलतरा शराब दुकान का वीडियो आया सामने*

देखे वीडियो




   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

धरसीवां क्षेत्र की सरकारी शराब दुकानों में निर्धारित रेट से अधिक पर शराब बेंचने का सिलसिला बदस्तूर जारी है इसका एक वीडियो भी गुप्त रूप से बनाकर एक ग्राहक ने उपलब्ध कराया है अब बड़ा सवाल ये उठता है कि लंबे समय से जारी रेट से महंगी दारू बेंचने से होने वाली अवैध कमाई का लाखो रुपये आख़िर कहाँ ओर किनकी जेबो में जाता है।

      धरसीवां क्षेत्र की चाहे  सिलतरा हो मांढर हो या कूँरा की शराब दुकान जब से सरकारीकरण हुआ है तभी से  यहां निर्धारित रेट से दस से बीस रुपये ओर महंगी शराब में सौ से दो सौ रुपये तक अधिक लिए जाने के मामले कई बार उठ चुके हैं कभी कर्मचारी तो कभी आबकारी निरीक्षक तक हटाये गए लेकिन एक दो दिन सही रेट फिर पुनः निर्धारित से अधिक पर बिक्री शुरू हो जाती है सूत्रों की माने तो इस गौरखधंधे से प्रतिदिन लाखो की अवैध कमाई होती है ओर यही अवैध कमाई जिन जेबों तक जाती है वही ऐंसा करवाते हैं।

 सरकारी शराब दुकानो में शासन के आदेश की भी धज्जियां उड़ाई जाती हैं अवैध कमाईं के चक्कर मे ग्रामीण अंचलों में अवैध रूप से शराब बेंचने वालों को एक साथ चोरी छिपे दर्जनों शराब की बोतलें एक साथ दे दी जाती हैं  इससे जिन गांवों में शासन शराब दुकान बंद करा चुका है वहां अवैध रूप से यह कारोबार फल फूल रहा है

   जो ग्राहक कभी बहस करते हैं उनको कहा जाता है कि शराब का मूल्य बढ़ गया है ऐसा कह कर 10 से ₹20 अधिक रुपए लिया जा रहा है इतना ही नही शराब दुकान संचालकों के द्वारा 1किलोमीटर मेन रोड तक नाका बैठाया जाता है जो किसी भी अधिकारी के आने की तत्काल खबर धरब दुकान तक देते हैं ओर वह इस दौरान उचित मूल्य पर शराब बेचने लगते हैं जैसे ही अधिकारी चले जाते हैं वैसे ही मूल्य से अधिक रेट पर शराब बेचना शुरू हो जाता है   ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads