युवा कलाकार सूरज सिन्हा और कांग्रेस नेता अहसन मेमन द्वारा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को किये स्केच भेंट
युवा कलाकार सूरज सिन्हा और कांग्रेस नेता अहसन मेमन द्वारा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को किये स्केच भेंट
गरियाबंद
लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल को गरियाबंद कांग्रेस नेता अहसन मेमन ने युवा कलाकार सूरज सिन्हा द्वारा बनाए हुए स्केच भेंट किया । मेमन ने बताया के गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल जी बहूत ही सरल स्वभाव एवं मिलनसार है पूर्व में लॉकडाउन के समय जनता के सामने आके जनता को सरकार के दिए गए दिशा निर्देश को समझाया कोरोना महामारी के संबंध में समझाईस एवं अपराध में अंकुश लगाने के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक ने रात में फ़्लैग मार्च निकाला एवं गरियाबंद जिले में पुलिस की टीम बना कर जिले में चल रहे क्राइम , चोरी ,हीरे की चोरी , तेंदुवा की खाल तस्कर ऐसे करने वाले अनेक अपराधियों को सबक सिखाया है मेमन ने कहा के भोजराम पटेल जैसे युवा एसपी अगर जिले में हों तो गरियाबंद में क्राइम का नाम ही न हो इनके कामों को देख कर अहसन मेमन ने युवा कलाकार सूरज सिन्हा के द्वारा बनाया गया स्केच दे कर सम्मानित किया।
श्री भोजराम पटेल जी ने सूरज सिन्हा की कलाकारी को खूब सराहा और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
ज्ञात है कि इसके पूर्व में सूरज सिन्हा ने प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और भी ऐसे अन्य बड़े नेताओं और अभिनेताओ को स्केच भेंट कर अपनी कलाकारी से प्रभावित किया है ।
