भाजपा के पार्षद प्रसन्न शर्मा को भाजपा पार्षद दल का नेता चुना गया
भाजपा के पार्षद प्रसन्न शर्मा को भाजपा पार्षद दल का नेता चुना गया
गोबरा नवापारा नगर
रायपुर ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप जी के उपस्थिति में भाजपा पार्षदो की बैठक आहुत किया गया था जिसमें उपस्थित सभी पार्षदो के सहमति पर विचार विमर्श के पश्चात जिलाध्यक्ष के द्वारा
प्रसन्न शर्मा को भाजपा पार्षद दल का नेता घोषित किया ।जिलाध्यक्ष ने सभी पार्षदों को संगठित रहकर नगर विकास के लिए अपना कार्य करने की सलाह दी । प्रसन्न शर्मा ने कहा कि इस नवीन दायित्व को स्वीकार करते हैं एवं सभी भाजपा के पार्षद साथियों को साथ लेकर नगर विकास में सहभागिता निभायेंगे
इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला , जिलामंत्री द्वय परदेशी राम साहू , उत्तपल साहू , मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव सहित पार्षद गण रवि साहू , श्रीमती ओमकुमारी साहू , मायाराम साहू , योगेंद्र कंसारी , बॉबी चांवला , श्रीमती अनिता देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता भूपेंद्र सोनी , संजय साहू , रामेश्वर देवांगन , शरद देवांगन , हितेश मंडई , चेतन साहू मनीष चौधरी, आदि उपस्थित थे जिन्होंने प्रसन्न शर्मा को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई दी ।
