*वीडियो--सोमनाथ से धरसीवां तक पैदल चली विधायक अनिता शर्मा*
काले कृषि कानूनो के खिलाफ कांग्रेसियो ने निकाली जनजागरण पदयात्रा
*सोमनाथ से धरसीवां तक पैदल चली विधायक अनिता शर्मा*
वीडियो देखें
*समापन स्थल पर सभा मे शामिल हुए विधायक धनेंद्र साहू*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरसीवां विधानसभा क्षेत्र मे पावित्र धाम सोमनाथ से धरसीवां तक तीनो काले कृषि कानूनों के खिलाफ जन जागरण पदयात्रा निकाली जो देर शाम धरसीवां पहुचकर सभा मे तब्दील हुई क्षेत्रीय विधायक सुबह से शाम तक पदयात्रा में पैदल चली शाम को सभा मे विधायक धनेंद्र साहू भी शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक धनेंद्र साहू ने कहा किसान धरती के भगवान है 80 दिनों से वो अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं लगभग 180 किसान भाई शहीद हो चुके हैं उनके लिए सम्मान में देश के प्रधानमंत्री के मुंह से कौनसा शब्द निकला आन्दोलनजीवी ऐसे बड़ा दुर्भाग्य का हो ही की जोन किसान अन्नदाता धरती के भगवान होत है ओकर लिए इतना घिनोना शब्द निकले आन्दोलन जीवी क्या किसानों की आजीविका आन्दोलन करना है धिक्कार है ऐंसे शासक पर ।
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने मोदी सरकार के तीनों काले कृषि कानूनों की घोर निंदा करते हुए कहा कि हमारे देश के किसान भाई अस्सी दिनों से अपने भविष्य को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं उनकी एक सूत्रीये मांग है कि तीनों काले कानून वापस ले मोदी सरकार हमारे 180 किसान भाई शहीद हो चुके हैं जरूरत है आज हम सभी को देश के अन्नदाताओं का साथ देने की प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज करीब बीस किलो मीटर की जनजागरण पदयात्रा की है जरूरत पड़ी तो ओर भी पदयात्राएं आआन्दोलन किसानों के समर्थन में करेंगे उन्होंने इन कृषि कानूनों की तुलना अंग्रेजो की दमनात्मक कुनीतियों से करते हुए सभी से एकजुट होकर संघर्ष की अपील की।
सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा,पूर्व जनपद अध्यक्ष पप्पू राजेन्द्र बंजारे,जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
*अमर शहीद जवानों किसानों व श्यामाचरण शुक्ल को किये शद्धसुमन अर्पित*
सभा के अंत मे पूलवामा में सालभर पहले शहीद हुए मां भारती के वीर अमर जवानों ओर काले कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करते हुए शहीद हुए 180 किसानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई कांग्रेसियों ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल को भी उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
*सुबह 9 बजे सोमनाथ से शुरू हुई पदयात्रा*
काले कृषि कानूनों को वापस लेने और सभी ग्रामीणो को जागरूक करने कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा सुबह 9 बजे सोमनाथ से शुरू हुई सर्वप्रथम राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा व क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर भारत के अन्नदाताओं के लिए मंगल कामना की ततपश्चात पदयात्रा शुरू हुई जिसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद छाया वर्मा जी. विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा जी प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा जी पूर्व विधायक जनक वर्मा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उधो वर्मा,कांग्रेस नेता देवेंद्र वर्मा सगुनी तिल्दा, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गश वर्मा महिला अध्यक्ष मंजू वर्मा,साकरा उपसरपंच मनोज सायतोड़े ब्लॉक सचिव साहिल खान द्वारका साहू पप्पू बंजारे खिलेश देवांगन राजू सायतोड़े जनपद अध्यक्ष व सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद पार्टी के जोन सेक्टर बूथ प्रभारी, सरपंच,पंच सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता सामिल हुए।







