शिक्षा
मोहल्ला क्लास में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021
Edit
मोहल्ला क्लास में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया
आरंग
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अकोलीकला(भाऊ) के मोहल्ला क्लास में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । जिसमें बच्चों व शिक्षकों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सरस्वती वंदना का गायन किया गया । बच्चों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया जिसमें विजेता प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक बाली राम पटेल ,सोमनाथ साहू, पन्नालाल खुटे सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
Previous article
Next article
