*नारी अपनी शक्ति को पहचाने -श्रीमती वर्षा शर्मा* *ग्राम पंचायत में मना विश्व महिला दिवस* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नारी अपनी शक्ति को पहचाने -श्रीमती वर्षा शर्मा* *ग्राम पंचायत में मना विश्व महिला दिवस*

 *नारी अपनी शक्ति को पहचाने  -श्रीमती वर्षा शर्मा*



 *ग्राम पंचायत में मना विश्व महिला दिवस*

   सुरेन्द्र जैन -सांकरा निको/धरसीवां

 प्रत्येक नारी को आज अपनी शक्ति को पहचानने की जरूरत है महारानी लक्ष्मीबाई  भी एक नारी ही थी जिन्होंने अपनी शक्ति से अंग्रेजो की नींव हिलाकर रख दी थी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधीजी भी एक नारी ही थी जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में  भारत को तेजी से विकसित देश बनाया देश की तरफ आंख उठाने वाले पड़ोसी देशों को उनके ही घर मे घुसकर मारा कल्पना चावला भी एक नारी ही थी जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अंतरिक्ष मे भारत की पताका फहराई जरूरत है आज प्रत्येक नारी अपनी शक्ति को पहचाने।

   यह बात ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच श्रीमती वर्षा प्रमोद शर्मा ने कही वह विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित महिलाओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी।

    इस अवसर पर सभी महिला पंच मितानिनों समूह की महिलाएं आंगनबाड़ी कसरीकर्ता उपस्थित रही सभी महिलाओं का सरपंच श्रीमती वर्षा प्रमोद शर्मा ने सम्मान किया।कार्यक्रम में सचिव रामकुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads