आरंग नगर में लक्ष्मीनारायण यज्ञ की तिथि बदली गई
आरंग नगर में लक्ष्मीनारायण यज्ञ की तिथि बदली गई
आरंग
स्थानीय ब्राह्मण पारा आरंग स्थित श्री भुनेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में दिनांक 14 मार्च से 18 मार्च 2021 तक जनकल्याणार्थ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन ब्राह्मण समाज आरंग के तत्वाधान में जनसहयोग से किया जा रहा था जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए नई तिथि की घोषणा की गई है, जिसके अनुसार अब उक्त यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 2 अप्रैल 2021 शुक्रवार से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी इस हेतु ब्राह्मण समाज सभा भवन में एक आपात बैठक आहूत कर निर्णय लिया गया,।
इस बैठक में आचार्य द्वय पुरूषोत्तम शर्मा, नरेंद्र द्विवेदी, ध्रुवनारायण शुक्ला, मुकेश शर्मा, कमलनारायण शर्मा, पवन शर्मा,सावन शुक्ला, तिलक शर्मा,योगेश तिवारी, ब्राह्मण समाज से संरक्षकगण बालमुकुंद शुक्ला, पवन शर्मा,अनिल शुक्ला, परमानंद दुबे,अध्यक्ष भानुप्रताप शर्मा ,उपाध्यक्ष माणिक मिश्रा सचिव संदीप शर्मा,कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, कार्यकारणी सदस्य गण प्रदुम्न शर्मा, जितेंद्र शर्मा ,राजेश शर्मा,राजेश,शर्मा,नीलेश शुक्ला, राहुल जोशी,राकेश शर्मा,आलोक शुक्ला,हरीश दीवान सदस्यगण नरेश चौबे पवन शुक्ला, जयप्रकाश द्विवेदी, सुरेश शर्मा,विजय शर्मा,अनिल शर्मा, पंकज शुक्ला,सुदीप शर्मा, आलोक शर्मा अजित शर्मा,निखिल मिश्रा, नीरज शुक्ला,नितिन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे।


