एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण के नेतृत्व में अनुसूचित जाती मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा बठैना(पाटन विधानसभा)समेत प्रदेश भर में बदहाल होती कानून व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन किया साथ ही महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम तिल्दा थाने जाकर थाना प्रभारी के समक्ष तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
प्रदेश के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल जी के विधानसभा क्षेत्र् में एक ही परिवार पांच लोगो की निर्मम हत्या कर दी गयी,इस संदिग्ध हत्याकांड ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है ऐसे में प्रदेश भर में कैसी जर्जर लचर कानून व्यवस्था इसका अंदेशा लगाया जा सकता है।
52 वर्षीय किसान रामब्रज गायकवाड़ उसके जवान बेटे सन्जु गायकवाड़ 24 बर्ष, फंदे पर लटके मिले। 6 मार्च को उनकी पत्नी जानकी बाई गायकवाड़ साथ ही जवान बेटियां कुमारी दुर्गा 28 बर्ष कुमारीज्योति 21 वर्ष का शव घर की कुछ दुरी पर पैरावट में जली अवस्था में बरामद हुआ। घर पर 5 पृष्ठ का सोसाइड नॉट भी मिले जाने का दावा भी पुलिस कर रही है जिसमे कथित तौर पर क़र्ज़ व् सूदखोरों की और से मिल रही प्रताड़ना का जिक्र है।
भाजपा का विधायक दल मृतको के घर पहुंचा और वहाँ जो परिस्थितिया दिखी उसके अनुसार सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद पुरे परिवार की नृसन्स हत्या किये जाने की आशंका प्रतीत होती है।
मुख्यमन्त्री के क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है विगत 20-21 दिसम्बर की दरमियानी रात दुर्ग जिले के खुदमुड़ा गांव में भी एक परिवार के चार सदस्यों की गयी।सोनकर परिवार जिसमे पिता पुत्र पत्नी व् बहु की हत्या की गयी 3 शव पानी की टँकी मिला था जबकि एक पर धार दार हथियार से सर पर वार किया गया था।एक 11 वर्ष के बच्चे पर भी बार किया गया जिसे हमलावरों ने मृत समझ कर छोड़ दिया जो चश्मदीद गवाह है।
प्रदेश के मुखिया समेत उस जिले से ही कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू है जो छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री भी है।
कानून वयवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है कानून के जानकारों का ऐसा मानना है की प्रति 4 घण्टे में एक बलात्कार और 6 घण्टे में हत्या या हत्या का प्रयास की घटनाएं राज्य में घटित हो रही है।स्वयम शासन द्वारा दिए आंकड़े के अनुसार पिछले 2 वर्षो में 1828 हत्या 1281 हत्या के प्रयास 4939 बलात्कार 12862 चोरी 133 डकैती और 855 लूटपाट के मामले दर्ज किये गए है।और ऐसे कई मामले है जिन्हें दर्ज़ नहीं किया गया होगा।
कोंडागांव जिले में प्रदेश कांग्रेस के आलाकमान मोहन मरकाम के क्षेत्र् में एक दुष्कर्म पीड़िता का मामला जो ऍफ़ आई आर दर्ज़ नहीं किया गया बाद में उसके पिता द्वारा आत्महत्या के प्रयास किये जाने पर उसके मामले को शांत करने fir लिखी गयी।
कभी छत्तीसगढ़ राज्य को शांति का टापू कहा जाता था परन्तु 2 वर्षो में इतनी अराजकता गुंडागर्दी लूट हत्याएं बड़ी की चारो तरफ अशांति का माहोल हो गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप जिला उपाध्यक्ष सन्तोष शुक्ला, नंदनी साहूसभा ,महामंत्री श्याम नारंग,जिला के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर गुलाब टिकरिहा,सुनील प्रसाद,महेश नायक,मण्डल अध्यक्ष अभनपुर अनिल अग्रवाल ,महिला मोर्चा जिला की अध्यक्ष सोना वर्मा ,सविता चन्द्राकर देवकी बाघमार,बिन्दा देवहरे,पूर्णिमा धनगर,पुष्पा बंजारे,ने सम्बोधित किया ज्ञापन सौपे जाने वक्त जिला मंत्री उत्पल साहू,सोसल मिडिया प्रभारी वरुण राठी,प्रचार प्रसार सह प्रभारी इंद्रकुमार साहू,नगर पंचायत अभनपुर के उपाध्यक्ष किसन शर्मा,चेतना गुप्ता,दुलारी चतुर्वेदानी,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अभनपुर चम्पा लेदेकर,अनुसूचित जाती मोर्चा के जिला मंत्री छबिराम महिलांग,बुद्धेश्वर वर्मा,फनेंद्र वर्मा,अनुराधा वर्मा,दुर्गा पटेल,निर्मला दुबे,प्रतिमा साहू,नीरज लाहोटी,दीपक चोइथवानी,चन्द्रकला वर्मा सहित जिला व् मण्डल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला के महामन्त्री अनिल अग्रवाल ने किया।



