टीचर्स एसोसिएशन की बैठक गरियाबंद में सम्पन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

टीचर्स एसोसिएशन की बैठक गरियाबंद में सम्पन्न

 टीचर्स एसोसिएशन की बैठक गरियाबंद  में सम्पन्न



गरियाबंद

छत्तीसगढ़ टीचर्स* *एसोसिएशन गरियाबंद की आवश्यक बैठक   जिलाध्यक्ष आरिफ मेमन की अध्यक्षता में आज 8 मार्च  को  साँई मंदिर गरियाबंद में सम्पन्न हुआ।इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 13 मार्च को राजधानी रायपुर में NOPRUF के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन एवं रैली में जिला के एन पी एस शिक्षकों की अधिक से अधिक उपस्थिति के  संबंध में चर्चा की गई  तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 13 मार्च को  गरियबन्द जिले के पांचो विकासखण्ड गरियाबन्द, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर एवं देवभोग से अधिक से अधिक संख्या में साथी शामिल होंगे।   बैठक में जिलाध्यक्ष आरिफ मेमन के अलावा जिला संयोजक भुवनयदु, आई टी सेल से गिरीश शर्मा,जिला संयोजक छन्नू सिन्हा, ब्लाक संयोजक परमेश्वर निर्मलकर, हुलस साहू,संतोष साहू,,गोविंद पटेल, नन्द कुमार रामटेके, नितिन बखारिया,किरण साहू, जमशीर कुरैशी, जितेंद्र सोनवानी, भगवंत कुटारे, शिव नारायण तिवारी, घनश्याम देवांगन, धवलेश्वर बेहरा, मुकुंद कुटारे, सलीम मेमन, घनश्याम यादव,योगेंद्र साहू, भूपेंद्र देवांगन, उबेलाल टण्डन, पेश्वर यादव, बीरेंद्र साहू,  टीकम पटेल,डकेश्वर ध्रुव आदि जिला ईकाई गरियाबंद के शिक्षक उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष आरिफ मेमन ने संघ के सभी पदाधिकारियों व शिक्षकों से 13 मार्च को रायपुर में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads