सम्बंधित तहसील कार्यालय को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई जांच पड़ताल वा कार्रवाई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सम्बंधित तहसील कार्यालय को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई जांच पड़ताल वा कार्रवाई

 गोबरा नवापारा नगर में आदिवासी व्यक्ति का जमीन हड़पने का मामला सामने आया नगर के संपन्न कहलाने वाले व्यक्ति द्वारा आदिवासी व्यक्ति का जमीन  हड़प्पा 




सम्बंधित तहसील कार्यालय को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई जांच पड़ताल वा कार्रवाई 

 गोबरा नवापारा नगर 

परंपरा चली आ रही कि उच्च वर्ग के व्यक्ति द्वारा लगातार निम्न तबके के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है वही शिकायत करने पर भी पीड़ित गरीब तबके के लोगों को न्याय नही मिल पाता साथ ही सुनवाई कभी भी नहीं होता आपको बता दें यही मामला गोबरा नवापारा नगर में हुआ है । जो गंज रोड में आदिवासी व्यक्ति का जमीन नगर के संपन्न व सभ्य  कहलाने वाले व्यक्ति   द्वारा उनकी जमीन को हड़प लिया गया है जिनकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति  द्वारा तहसील कार्यालय वा  उच्च अधिकारियों को इनकी शिकायत देने के बाद भी माह बीत जाने के बाद भी अभी तक जांच-पड़ताल  नही हुआ साथ ही  ना ही कोई कार्रवाई हुआ है ।एक तरफ सरकार व उच्च अधिकारियों द्वारा निम्न तबके के लोगो को प्रताड़ित किए जाने पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही जाती है जो कि सफेद झूठ नजर आता है । पीड़ित व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उनकी गंज रोड के जमीन को सामने बने दुकानदार द्वारा  जमीन को हड़प लिया गया है जिनकी शिकायत करने पर भी राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनसे गाली-गलौज किया।साथ ही कहि भी शिकायत करो किसी की हिम्मत नही जो कुछ कर सके और  देख लेने की बात कही साथ ही अभी तक विभागीय कर्मचारियों को शिकायत मिलने पर भी जांच न करना ।इसी के ओर इशारा करता कि मोटी राशि लेकर पीड़ित आदिवासी व्यक्ति के जमीन को हड़पने में इनकी पूरा सहयोग मिल रहा है। इस तरह पीड़ित आदिवासी व्यक्ति द्वारा बताया गया और कहा  इनकी शिकायत पर विभाग के अधिकारियों द्वारा   अभी तक कोई जांच-पड़ताल नहीं किया । 


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads