हस्ताक्षर महाअभियान
हस्ताक्षर महाअभियान
आरंग
प्रदेश नेतृत्व व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के अहवान एवं जिला अध्यक्ष संचित तिवारी के निर्देश पर भाजयुमो आरंग मंडल व्दारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग PSC में हो रही गड़बड़ी ,भ्रष्टाचार ,अनियमितता व दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही न किये जाने के विरोध मे अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर हस्ताक्षर महाअभियान चलाया गया। उक्त अवसर पर क्षेत्र के महाविद्यालयो मे अध्ययनरत विद्यार्थीयों के बीच जाकर जाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व्दारा समर्थन माँगा गया।
इस अभियान में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री सुशील जलक्षत्री , जिला मीडिया सह प्रमुख अविनाश विककी साहू , जिला कार्यालय प्रमुख तुषार भार्गव, जिला प्रशिक्षण प्रमुख सूरज साहू , विशेष आमंत्रित सदस्य आलोक गुप्ता , मंडल अध्यक्ष रितेश साहू व मंडल महामंत्री खिलेश धुरंधर व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।