*45 वर्ष के सभी नागरिकों से की अपील* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*45 वर्ष के सभी नागरिकों से की अपील*

 *कोरोना टीका अवश्य लगवाएं-अनीता ध्रुव*



*45 वर्ष के सभी नागरिकों से की अपील*


राजेंद्र साहू/मगरलोड

आदिवासी नेत्री टीम मोदी सपोर्टर छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा की कोरोना फिर पैर पसार रहा है, ना डरना है,ना डराना हैं, कोविड का टीका तुरन्त लगवाना है,न बरतें लापरवाही, नियमों का करें पालन। टीकाकरण के तीसरे चरण में 45 वर्ष के सभी नागरिकों को कोरोना का वैक्सीन लगना ग्राम पंचायत भवन,उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुरू हो गया है।

जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने लोगों से कोरोना से बचने के लिए सावधानी वह विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है। अनीता ध्रुव ने 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों से अपील करते हुए कहा की अपनी नजदीकी अस्पताल में जाकर कोरोना की वैक्सीन लगवाएं और सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा की कोरोना की दुसरी लहर का प्रकोप बहुत ही चिंताजनक हैं और संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ना जाए और बहुत जरूरी हो तभी अपनी घर से बाहर निकलें और हाथों को बार-बार तथा सेनेटाइजर करते रहे। और जब भी बाहर जाए तो मास्क जरूर लगाएं। अनीता ध्रुव ने कहा की बुजुर्गों को घर पर ही सावधानी पूर्वक रखें सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल कोरोना की जांच कराएं साथ ही लोगों से मिले तो आपस में दो गज की दूर से ही अभिवादन करें और सोशल डिस्टेंस तथा शासन प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन जरूर करें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads