*शिक्षको प्राथमिकता से कोरोना का टीका लगाने तथा 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग*
*शिक्षको प्राथमिकता से कोरोना का टीका लगाने तथा 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग*
आरंग
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्यसचिव छ ग शासन से मांग की शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के कोरोनावारियर्स के रूप में कोरोना का टीका लगाने तथा 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग की है। वर्तमान में रायपुर शहर में विकाशखण्ड आरंग ,धरसींवा के शिक्षको की कटेन्मेंट जोन,होम आइसिलोशन ,ट्रेसिंग एवम वृहद वैक्सीन शिविर मुक्तिधाम में शवो की निगरानी आदि कार्यो के लिए शिक्षको की ड्यूटी लगाई गई है*
*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू,जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान जिला सयोंजक-इंद्रजीत वर्मा,श्रीमती मौसमी शर्मा जिला उपाध्यक्ष बृजलाल वर्मा श्रीमती सविता रात्रे महासचिव सुनील चंद्राकर,जीतेन्द्र मिश्रा श्रीमती कनकलता गहलोत महामंत्री कमल किशोर ठाकुर, मनोज मुछावड श्रीमती तृप्ति शर्मा सह सचिव रामजी वर्मा श्रीमती सुधा अवस्थी श्रीमतीं इंदु सिंह संगठन मंत्री-अलंकार सिंह परिहार श्रीमतीं सुनीता पांडेय संगठन सचिव कोमल वर्मा,श्रीमतीं सुमन मंधान प्रचार सचिव सुनील भारती श्रीमति नीता साहू संयुक्त सचिव गिरवर सोनवानी श्रीमतीं भगवती ठाकुर प्रचार मंत्री रूद्र नारायण तिवारी,श्रीमतीं अनीता सिंह कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी,अरविंद वैष्णव नितिन मिश्र, भरत चंद्राकर, भास्कर यादव, राजेश बंजारे, विजय देवांगन जितेंद्र शुक्ला, रवि शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, रोशन चंद्राकर न ने कहा है नियमित उक्त सभी कार्य करने से मरीजो के संपर्क में आने से शिक्षक प्रतिदिन संक्रमित हो रहे है एवम परिवार जन संक्रमित हो रहे और पारिवारिक सदस्यों एवम शिक्षको की कोविड से मौत हो रही है अध्यक्ष हरीश दीवान ने कहा इसी के फलस्वरूप विकास खंड आरंग रायपुर जिला से कोरोना संक्रमण से अब तक 6 शिक्षक साथी दिवंगत हो चुके है जो इस प्रकार है श्री शिव कुमार ठाकुर व्याख्याता एल बी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी विकास खंड- आरंग ,श्री राजेन्द्र साहू,सहायक शिक्षक एल बी, प्राथमिक शाला कोटनी विकास खंड- आरंग ,श्री महेंद्र बघेल सहायक शिक्षक एल बी शासकीय प्राथमिक शाला बरछा ,विकास खंड आरंग ,श्री अशोक कुमार ढिढि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला कोडापार,श्री योगेश कुमार शुक्ला व्याख्याता एल बी शासकीय हाई स्कूल तुलसी विकास खंड आरंग ,श्री महेंद्र वर्मा सहायक शिक्षक एल बी शासकीय प्राथमिक शाला बाराडेरा की कोविड के चलते निधन हुआ है जिससे अब अन्य शिक्षक ,परिवारजन व बच्चो में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।साथ ही राज्य भर में लगभग सेकड़ो शिक्षको की कोरोना से मौत हो चुकी है शिक्षक भी प्रथम पंक्ति के कोरोनावरियर्स हैं जिनका सीधा संबंध देश के नौनिहालों से रहता है, शिक्षक सुरक्षित रहेंगे तो बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे, इसीलिए सभी शिक्षकों को बिना किसी उम्र बंधन के स्वास्थ्य कर्मचारियों के समान कोरोना का टीका लगाया जावे।*
*शिक्षको को कोरोना के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरह बीमा की परिधि में लाया जावे तथा 50 लाख बीमा का प्रावधान किया जावे।*
*शिक्षको के कार्यस्थल पर न्यूनतम जोखिम हेतु आवश्यक संसाधनों की पूर्ति किया जावे।
