*कोरोना महामारी के समय शिक्षकों की क्षेत्र में सराहनीय पहल , रोज सुबह 5:30 बजे हो रही ऑनलाइन योग क्लास ,*
*कोरोना महामारी के समय शिक्षकों की क्षेत्र में सराहनीय पहल , रोज सुबह 5:30 बजे हो रही ऑनलाइन योग क्लास ,*
अभनपुर
वर्तमान परिस्थितियों में स्वास्थ्य को अच्छा रखना एक बेहद गम्भीर विषय है चारो तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप है इस बीच कुछ युवा और जुझारू साथियों ने मिलकर ऑनलाइन योग क्लास शुरू किया है जिसमे रोजाना छत्तीसगढ़ राज्य भर के विभिन्न महिला पुरुष व बच्चे भाग लेकर लाभ उठा रहे हैं।
ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग के माध्यम से चाम्पा निवासी जयप्रकाश यादव कोरबा निवासी अभिषेक सिंह और अभनपुर निवासी बुद्धेश्वर बघेल ने मिलकर यह प्लेटफॉर्म तैयार किया है।
योगगुरु के रूप में श्री राजकुमार साहू जी कोरिया बैकुंठपुर से ऑनलाइन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
साथ ही साथ योग व सूक्ष्म व्यायाम के के साथ इम्युनिटी बढाने के लिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए नेटसर्फ़ अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के न्यूट्रिशनल फ़ूड सप्लीमेंट नेचरामोर के विभिन्न लाभ की भी जानकारी साझा की जाती है।
यह आज की परिस्थियों में बहुत ही सराहनीय कार्य है जिसका लोग निःशुल्क लाभ प्राप्त करके बहुत ही प्रसन्न हैं।
यह जानकारी आयोजन मंडल के प्रमुख सदस्य बुद्धेश्वर बघेल जी ने प्रदान की है।


