आबकारी विभाग ने कराई बंद
देशी शराब दुकान के खोमचा संचालकों ने अंग्रेजी शराब दुकान स्थित खोमचा दुकान बंद करने को लेकर किया प्रदर्शन,
आबकारी विभाग ने कराई बंद
अभिमन्यु नेताम/कुरुद
कुरुद में स्थित देशी शराब दुकान में आये दिन कार्रवाई से परेशान अस्थायी खोमचा संचालकों द्वारा गुरुवार को एकजूट होकर मोर्चा खोल दिया जानकारी के अनुसार देशी शराब दुकान में संचालित करने वाले खोमचा संचालकों का कहना है कि हमारी दूकानों को अवैध बताकर कर बंद करवा दिया जाता है व मन मर्जी आबकारी विभाग कार्रवाई करता है जिसके चलते हम छोटे व्यापारी इसके शिकार होते है लेकिन अंग्रेजी शराब दुकान में स्थायी रूप से सत्ता का रोब दिखाते हुए एक व्यक्ति आबकारी विभाग के आते ही गुप्त बात कर कुछ समयों के लिए बंद कर बाद में जाने के बाद फिर खोल देता है जो लंबे समय से रहा है जिसके विरोध में देशी मदिरा दुकान के संचालक करीब 20 की संख्या में इसके विरोध में अंग्रेजी शराब दुकान स्थित खोमचा खुलने पर देशी का भी खुलने मांग लेकर प्रदर्शन किया जिसकी जानकारी के बाद आबकारी विभाग की टीम कुरुद पहुँचे और अंग्रेजी शराब दुकान के पास स्थित दुकान बंद कराया गया जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन बंद किया
बता दे कि अंग्रेजी दुकान के पास स्थित दुकान जहाँ दारू पीने की पूरी सामग्री नया शराब दुकान स्थापित होने के बाद से चालू है जो पूर्व में भी यह दुकान समाचारों के माध्यम से सुर्खियां बटोर चुका है..छत्तीसगढ़ सरकार शराब बंद की कसमें खाई थी लेकिन आज तक इसमें किसी प्रकार का प्रयास नही देखने को मिल रहा जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कुरुद के सत्ता सरकार के एक एल्डरमैन का यह दुकान बताया जा रहा है! ऐसे में आखिर कसमें खाने वाली सरकार और उसके कार्यकर्ता जनता के साथ विश्वासघात कर सत्ता में आयी है! और अपने जेब भरने में लगा हुआ !


