अभनपुर क्षेत्र में अवैध ईटा निर्माण धड़ल्ले से,प्रशासन सुस्त व उदासीन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अभनपुर क्षेत्र में अवैध ईटा निर्माण धड़ल्ले से,प्रशासन सुस्त व उदासीन

 अभनपुर क्षेत्र में अवैध ईटा निर्माण धड़ल्ले से,प्रशासन सुस्त व उदासीन



अभनपुर


प्रशासन द्वारा अवैध कारोबार पर व व्यवसाय पर रोक लगाने में उदासीन है-यह अभनपुर क्षेत्र में देखा जा सकता है। 


अभनपुर के समीप राजिम सड़क मार्ग पर अवैध रूप से ईटा निर्माण करते 





अभनपुर से महज कुछ ही दूरी में राजिम सड़क मार्ग के समीप अवैध लाल ईटा का निर्माण किया जाता आ रहा है। जिसकी शिकायत लोगो द्वारा अभनपुर के आला अधिकारियों को किया गया पर अधिकारियों द्वारा इस शिकायत पर कोई जांच व कार्यवाही नही किया। इससे यही माना जा सकता हैकि अधिकारी सुस्त व उदासीन या फिर अधिकारियों के संरक्षण से ही सभव है।

ग्राम पटेवा में अवैध ईटा निर्माण स्थल






इसी तरह ग्राम पटेवा में बहुत ही अधिक मात्रा में अवैध ईटा निर्माण किया जाता है। 

ग्राम पंचायत कोलियारी और लखना में अवैध लाल ईटा निर्माण लगातार जारी





अभनपुर क्षेत्र में लाल ईटा का अवैध कारोबार ग्राम पंचायत कोलियारी व इस पंचायत के आश्रित ग्राम लखना में बहुत ही अधिक क्षेत्र में अवैध तरीके से ईटा निर्माण किया जाता आ रहा है साथ ही समीप के नर्सरी में लगे पेड़ और पौधों को काटकर ईटा निर्माण में लगाया जाता है इसकी शिकायत भी क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा चुका है । पर सम्बंधित विभाग की अधिकारियों की सुस्त कार्य व उदासीनता से लगातार अवैध लाल ईटा का कारोबार करने वाले लोगो की अधिकता दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads