प्रेमी जोड़ी ने जहर खाकर की सुसाइड की कोशिश, दोनो की हालत बेहद गंभीर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रेमी जोड़ी ने जहर खाकर की सुसाइड की कोशिश, दोनो की हालत बेहद गंभीर

 प्रेमी जोड़ी ने जहर खाकर की सुसाइड की कोशिश, दोनो की हालत बेहद गंभीर



गरियाबंद

 घटारानी धाम में एक प्रेमी जोड़े द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सुबह जैसे ही स्थानीय दुकानदारों ने प्रेमी जोड़ी को बेहोशी की हालत में देखा तो इसकी सूचना फिंगेश्वर पुलिस को दी। पुलिस ने प्रेमी जोड़ी को राजिम अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत नाजुक होने पर प्रारंभिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है।



पुलिस को मौके से एक लेटर भी बरामद हुआ है। जिसमे युवक पौंड और युवतीं के नागझर गाँव के होने की बात सामने आ रही है। पत्र टूटी फूटी हिंदी भाषा मे लिखा गया है जो आसानी से समझ नही आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।



फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर और राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मौके से एक लेटर और बाइक जब्त की गयी है। फिलहाल पुलिस इस बात का लगाने में जुटी है कि आखिर प्रेमी जोड़े को खुदकुशी करने पर मजबूर क्यों होना पड़ा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads