*सक्षम इनोवेटर टीचर अवार्ड के लिए शिक्षक हेमन्त साहू का चयन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सक्षम इनोवेटर टीचर अवार्ड के लिए शिक्षक हेमन्त साहू का चयन*

 सक्षम इनोवेटर टीचर अवार्ड के लिए शिक्षक हेमन्त साहू का चयन



अभनपुर :- 

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचारों के लिए पहचाने जाने  वाले शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक अभनपुर जिला रायपुर के नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का चयन नेशनल स्तर के सक्षम इन्नोवटर टीचर अवार्ड 2021 के लिए किया गया है ज्ञात हो कि शिक्षक के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से अध्यापन कार्य कराए जाते रहे है चूंकि वर्तमान में कोरोना काल मे स्कूल बंद है ऐसे में भी शिक्षक ने ऑनलाइन माध्यम से विज्ञान के अनेक गतिविधियां अपने स्कूली बच्चों के साथ करते रहते है जिसके लिए उन्हें अनेक बार सम्मानित भी किया जा चुका है वर्तमान में जब कुछ दिनों के लिए स्कूल खुली थी तब शिक्षक के द्वारा बच्चों के लिए साइंस रंगोली ,मॉडल एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था एवं सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया था , इनके मार्गदर्शन में बच्चों के लिए सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत अनेक सुविधाएं बच्चों को मिल रही है जैसे उत्कृष्ट पर आर्थिक रूप में कमजोर बच्चों को अभिनव अवार्ड , एन.सी.ई.आर.टी.की कक्षा 11 वीं एवं 12 की लगभग 400 प्रतियाँ अगले शैक्षिक वर्ष के लिए अभी से तैयार , कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए शिद्धिविनायक ग्रुप के द्वारा औटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन की व्यवस्था जैसे अनेक कार्य शिक्षक के मार्गदर्शन में हुए है , अभी तक साइन्स के क्षेत्र में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में इनके बच्चों ने  अभी राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन बंगलोर, इंडियन साइन्स कांग्रेस 2020, नेशनल चिल्ड्रन साइन्स कांग्रेस 2018,पंडित जवाहरलाल नेहरू नेशनल साइन्स मैथ्स एवं एनवायरनमेंट एक्सहिबिशन भोपाल एवं रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए,नेशनल पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,रीजनल साइंस सेंटर भोपाल ,आईआरआईएस नेशनल साइंस फेयर 2021 ऑनलाइन मोड़ में,लगातार 4 वर्षों से ई इंस्पायर अवार्ड में इनके स्कूल के बच्चों का चयन होते आया है,राज्यस्तरीय साइन्स प्रतियोगिता में भी लगातार इनके मार्गदर्शन में बच्चों ने भाग लेकर विद्यालय का नाम रौशन किये है जिनके कारण साहू को अभी तक प्राइड आफ इंडिया अवार्ड , नेशन्स बिल्डर अवार्ड,नवोदय क्रांति नेशनल अवार्ड, नेशन्स प्राइड बुक आफ रिकॉर्ड, छत्तीसगढ़ गौरव रत्न अवार्ड, अक्षय शिक्षा अलंकरण , उत्कृष्ट शिक्षक समम्मान ,कोरोना योद्धा सम्मान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पढ़ाई तुंहर दुवार के लिए प्रशस्ति पत्र  के साथ अनेक ऑनलाइन सम्मान भी इनको प्राप्त हुए है । वर्तमान में इनके द्वारा बच्चों के लिए प्रतिदिन ऑनलाइन क्विज का आयोजन किये जा रहे है जिसमे अब तक लगभग तेईस हजार बच्चों ने भाग लिए है , सक्षम नेशनल अवार्ड सनराइज फाउंडेशन जोकि शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे देशभर के अच्छे शिक्षकों का चयन किये है चयनित अवार्डी शिक्षकों का 17 एवं 21 अप्रैल को ऑनलाइन परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ रायपुर जिला परियोजना से ड़ी एम सी एस. के.पटले एवं  रायपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोश्वामी , सनराइज फाउंडेशन सेक्रेटरी पवन द्ववेदी ने भाग लिया , शिक्षक के इस उपलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल ,पीएलसी टीम अभनपुर से बसन्त दीवान ,दीपक कुमार ध्रुवंशी एवं प्राचार्य आर.के.साहू , भोला राम साहू शिक्षक समेत समस्त स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads