भूपेश बघेल की सरकार की अकर्मण्यता और लापरवाही से जनता परेशान... प्रीतम सिन्हा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भूपेश बघेल की सरकार की अकर्मण्यता और लापरवाही से जनता परेशान... प्रीतम सिन्हा

 भूपेश बघेल की सरकार की अकर्मण्यता और लापरवाही से जनता परेशान... प्रीतम सिन्हा



गरियाबंद

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की अकर्मण्यता व लापरवाही के कारण कोविड 19 का संक्रमण बढ़ा है,अस्पतालो में अव्यवस्था,आक्सीजन सिलेंडर की कमी,दवाओ की कमी के कारण मौतों की संख्या बढ़ी है । प्रदेश सरकार की इस विफलता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में धरना प्रदर्शन दिया। छत्तीसगढ़ भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम सिन्हा ने अपने घर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । उन्होंने ने बताया कि

प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण से बचाव पर पूरी तरह से नियत्रंण खो चुकी है, एक तरफ मरीजों को दवा के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है वही दूसरी तरफ प्रशासन की नाक के नीचे दवाओं की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है किसी भी प्रकार से नियंत्रण नहीं है। सरकार की विफलता जग जाहिर हो गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads