कोरोना के भयावक दौर में बृजमोहन अग्रवाल बने मिसाल - नेहरू साहू
कोरोना के भयावक दौर में बृजमोहन अग्रवाल बने मिसाल - नेहरू साहू
अभनपुर
मानव कल्याण अधिकार भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा मंडल खोरपा महामंत्री - नेहरू लाल साहू ने पूर्व कृषि मंत्री एवं वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री नेहरू साहू ने कहा कोरोना के इस भयंकर दौर में जहां छत्तीसगढ़ के जनता में त्राहि मचा हुआ है। लोग इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं कहीं आक्सीजन की अभाव, कहीं बिस्तर के अभाव , तो कहीं एंबुलेंस ना पहुंचने पर लोग दम तोड़ रहे हैं। जनता प्रतिदिन प्रदेश छत्तीसगढ़ सरकार व बड़े नेताओं से आस लगाए बैठे हैं कि उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ कोरोना से निजात पा लेगा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के कई दिग्गज नेताओं का स्टेटमेंट भी सुनने को नहीं मिल रहा। ऐसी विकट स्थिति में बृजमोहन अग्रवाल जी के द्वारा किया गया प्रयास अनुकरणीय एवं सराहनीय है ।श्री अग्रवाल ने अपने कृति कॉलेज को कोविड हास्पिटल के रूप में केवल 6 दिनों में व्यवस्थित कर 200 बिस्तरों का सर्व सुविधा युक्त कोविड हास्पिटल बनाकर लोगों के आस में जान डाल दी है। बृजमोहन जी का यह प्रयास सेवा की प्रकाष्ठा को प्रदर्शित करता है। सभी राजनीतिक पार्टी के विधायक एवं राजनेताओं के लिए अनुकरणीय। श्री नेहरू साहू ने अपील भी किया कि प्रदेश के सभी बड़े राजनेता, बड़े व्यापारी , व उद्योगपति बड़े अफसरों का योगदान से इस प्रकार के अनेक सुविधा युक्त हॉस्पिटलों का निर्माण कुछ ही दिनों में किया जा सकता है। जरूरत है हमें कुछ समय के लिए फिर भी ना विचारधाराओं को छोड़कर "जन सेवा ही प्रभु सेवा है" के विचारधारा से बंधने का।जो इस विकराल समर को जीतने में ब्रह्मास्त्र साबित होगा।
