कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंस सोशल डिस्टेंस के साथ ही सात्विक ढंग से संपन्न हुआ आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंस सोशल डिस्टेंस के साथ ही सात्विक ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

 *नारधा में ज्योत जंवारा  विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्रि का हुआ समापन*

  




 

कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंस सोशल डिस्टेंस के साथ ही सात्विक ढंग से संपन्न हुआ आयोजन


 

 राजेन्द्र साहू/ मगरलोड 

विगत नौ दिनों से चले आ रहे चैत्र नवरात्रि का आज बुधवार को ज्योत जवांरा के विसर्जन के साथ समापन हो गया. कोरोना महामारी के चलते ही बेहद ही सात्विक ढंग से संपन्न हुए  माता की उपासना का यह पर्व बेहद ही सुखद ढंग से संपन्न हो पाया. 


जंवारा रखने वाले भक्त पारम्परिक बाजे गाजे के साथ जसगीतो की थाप पर ज्योत जंवारा के विसर्जन हेतु यहाँ शीतला तालाब पहुंचे और ज्योत जंवारा का विसर्जन किया. वही माता के शक्ति गीतों पर माता भक्त झूमते नजर आये.  देवी शीतला माता मंदिर से ज्योत जंवारा का विसर्जन किया. लॉक डाउन होने के बावजूद भी आस्था विजयी रही और मनोकामना रखने वाले भक्तो ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बेहद ही सीमित मात्रा में ज्योत जंवारा स्थापित किये और नौ दिनों तक सेवा करने के पश्चात इन्हे रामनवमी को शीतला तालाब में विसर्जित किये.


 हम सभी ने इस चैत्र नवरात्री पर मातारानी की जमकर आराधना व सेवा की है. आज इस विसर्जन पर हम सभी ने माता से प्रार्थना की हैं की मातारानी हम सभी मानव समुदाय को कोरोना रूपी इस महामारी से निजात दिलाए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads