*भाजपाइयों ने अपने अपने घरों में* *किया धरना-प्रदर्शन , नाकाम सरकार को पेश की चुनौती*
*भाजपाइयों ने अपने अपने घरों में* *किया धरना-प्रदर्शन , नाकाम सरकार को पेश की चुनौती*
आरंग
।प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा हो गई है। बढ़ते संक्रमण के बीच मौत की रफ्तार भी बढ़ रही है। आंकड़ा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोविड के लिए बनाए गए निजी व सरकारी अस्पतालो में अफरा-तफरी की स्थिति है। संक्रमितों को अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल पा रहा है। स्थिति भयावह होने लगी है। इन्हीं सब कारणों को लेकर आज भाजपा दोपहर 03 बजे से तीन घंटे का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किये।
आरंग भाजपा मंडल के महामंत्री देवनाथ साहू एवं इनके भाजपा परिवार द्वारा 24 अप्रैल को दूसरी बार धरना दिया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भाजपाइयों ने अपने-अपने निवास, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन किया। अपने घरों के द्वार अथवा बालकनी में तख्तियां टांग राज्य सरकार को जमकर कोसा।
◆प्रदेश में हर तरफ भय और निराशा का वातावरण है: देवनाथ
इस संदर्भ में भाजपा मंडल आरंग के महामंत्री देवनाथ साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सरकार न तो संक्रमण को रोकने के कुछ उपाय कर रही है और न ही संक्रमित व्यक्तियों को उचित उपचार दे पा रहा है। महामारी सरकार के नियंत्रण से बाहर जा चुकी है। प्रदेश में हर तरफ भय और निराशा का वातावरण है। स्वास्थ्य सुविधायें चरमरा गई हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच तालमेल का अभाव है। सारी जिम्मेदारी कलेक्टर्स और प्रशासन को हस्तांतरित कर दी गयी है।
भाजपा आरंग मंडल के महामंत्री देवनाथ साहू और ने धरना के बाद संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की अकर्मण्यता व लापरवाही के कारण कोविड 19 का संक्रमण बढ़ा है,अस्पतालो में पॉज़िटिव मरीजो के लिए बेड की कमी,हर जगह अव्यवस्था का आलम है, आक्सीजन सिलेंडर की कमी,दवाओ की कमी के कारण मौतो की संख्या बढ़ी है। रेमडीसीवीर जैसे जरूरी दवाई की कमी का रोना रोकर हर तरफ दलाली किया जा रहा, प्रदेश सरकार द्वारा अपनी असफलता को छुपाने के लिए हर बार केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगा दिया जाता है। जबकि मोदी जी हर संभव मदद राज्य को कर रही है।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा महामंत्री देवनाथ साहू ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री केवल लफ्फाजी करने में ही व्यस्त है, न तो ठीक से कॅरोना का टेस्ट हो पा रही है न ही मरीजो को बेड उपलब्ध हो पा रही है गरीब लोग इलाज के लिए दर दर भटक रहे है। इलाज के अभाव में लोगो की जाने जा रही है, निजी अस्पतालो में जिस तरह से लूट मची है ये सरकार रोकने में असफल है
इस अवसर पर गिरधर साहू,भारत साहू ,सहदेव साहू, कृष्णा साहू , उपस्थित रहे।
