दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को पटककर मार डाला… - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को पटककर मार डाला…

 दंतैल हाथी ने फिर एक ग्रामीण को पटककर मार डाला…क्षेत्र में दहशत का माहौल



दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को पटककर मार डाला…


गरियाबंद

रिसगांव और तोरेंगा परिक्षेत्र इलाके में 18 हाथियों का एक झुंड घूम रहा है. जानकारी के मुताबिक लंबे समय बाद इस इलाके में हाथी का दल पहुंचा है. इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था. बावजूद इसके ग्रामीणों ने लापरवाही बरती. ग्रामीणों की भीड़ हाथियों के पीछे-पीछे चली गई. इसी बीच एक युवक को हाथी ने पटककर मार डाला.


दरअसल, गरियाबंद जिले में घूम रहे हाथियों का दल पहली बार सोंढुर नदी पार कर ढोलसराई इलाके में पहुंचा था. वन विभाग और हाथी मित्र दल ने पहले ही ग्रामीणों को अलर्ट किया था. लगभग 2 बजे दल जब तोरेंगा इलाके से लौट कर फिर से रिसगांव परीक्षेत्र इलाके लौट रहा था. तभी 25 से 30 ग्रामीणों का समूह शोर मचाते पीछे-पीछे दौड़ने लगा. तभी बौखालाए झुंड में से एक दंतैल उल्टे पांव ग्रामीणों को दौड़ाने लगा. इसमें एक युवक की जान चली गई.


वन विभाग के मुताबिक दंतैल हाथी ने 23 साल के अशोक नेताम को पटककर मार डाला. युवक तेज नहीं दौड़ पाया. हाथी ने युवक को कुचल दिया. हाथी ने सूंड से दाहिने हाथ को पकड़ा, फिर तेज झटके से जमीन पर पटक दिया. युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. युवक को ग्रामीणों और संजय नेताम ने किसी तरह मैनपुर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर नागेश पटेल ने युवक को मृत घोषित कर दिया.


25 हजार की सहायता राशि


उंदन्ति सीता नदी अभ्ययरण्य के उप संचालक आयुष जैन ने कहा कि हाथियों को उत्तेजित करने की कोशिश नहीं करने की समझाइश दी गई. इसके बाद भी ग्रामीण चूक कर घटना के शिकार हो जा रहे हैं. परिजन को तत्काल 25 हजार सहायता राशि दी गई है. अधिकतम 6 लाख रुपये मुवावजे का प्रावधान है. आयुष जैन ने ग्रामीणों से अपील की है. हाथियों को उत्तेजित नहीं करें.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads