*आल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष बने संतोष चौहान,संतोष चौहान का है संघ से गहरा नाता, सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले संतोष चौहान विभिन्न क्षेत्रों में कर रहें हैं सराहनीय कार्य*
*आल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष बने संतोष चौहान,संतोष चौहान का है संघ से गहरा नाता, सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले संतोष चौहान विभिन्न क्षेत्रों में कर रहें हैं सराहनीय कार्य*
रायपुर
ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें धमतरी जिले के नगरी बेलरगांव जामगांव परिक्षेत्र के संतोष चौहान को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है, विदित हो कि इसके पहले संतोष चौहान ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का निर्वहन भी कर चुके हैं जिसमें समाज को जागृत करने के लिए प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को एकत्रित और जागृत करने का काम किया था, साथ ही पिछले एक दशक से भी अधिक समय से बेलरगांव जामगांव परिक्षेत्र में सचिव के पद पर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं, श्री चौहान के काम करने की पारदर्शिता एकाग्रता और समाज के प्रति लगन को देखते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया है उल्लेखनीय है कि संतोष चौहान पिछले दो दशक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं साथ ही संघ में भी खंड कार्यवाह, किसान संघ जिला प्रमुख जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं, अभी हाल ही में विश्व हिंदू परिषद के श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि कार्यक्रम में पूरे जिले में समर्पण निधि का कार्य कर एक अलग पहचान बनाया है। श्री चौहान के पारदर्शिता और विश्वसनीयता को देखते हुए ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के मुख्य संगठन के द्वारा उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया जाना बहुत ही गौरव की बात है साथ ही उनके कोषाध्यक्ष बनने से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है साथ ही श्री चौहान के कोषाध्यक्ष बनने पर ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष सदा शिव नायक, ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिरेश नायक , ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य कन्हैया नायक, ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के महासचिव पी एल नायक, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मोती बंजारा, राजेश नायक , सुरेन्द्र नायक , पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ,,पूर्व विधायक अशोक सोम,, सोनू नायक, भुवन भारती ,राजा राम नायक, नेकराम नायक, राधे राम चौहान पंचू साहू, रामप्रसाद नायक, मोती लाल दिवाकर , तारा चंद बंजारा, रणजीत नायक, ज्ञान नायक , टी आर नायक , नकुल नायक , नेहरू नायक ,वासु साहू, ननकू दास , मोती राठौर, हीरा नायक, परमानन्द नायक, भोपाल बंजारा, ने श्री चौहान के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर बंजारा समाज के एव शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
