▪️ राष्ट्रीयस्तरीय वेबिनार का आयोजन,महिला मोर्चा को हर संभव प्रयास करने के निर्देश
🔼महिला मोर्चा ,कोरोना को हराने में करे हर संभव प्रयास
-वानीथी श्रीनिवासन्
▪️ राष्ट्रीयस्तरीय वेबिनार का आयोजन,महिला मोर्चा को हर संभव प्रयास करने के निर्देश
-
रायपुर
: देशभर में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है इसके मद्देनजर नजर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय स्तर की "विर्चुअल बैठक"का आयोजन किया इसमें प्रमुख वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती वानीथी श्रीनिवासन और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत जी उपस्थित थे ।सभी प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बहनों को निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा इस कोरोना काल में अपनी सहभागिता प्रदान करें और बूथ तक की महिला कार्य कर्ता बहनो को सुरक्षा और सावधानियों के प्रति जागरूक करें और आम लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए और लोगों को कविद् वेक्सिन लगाने के लिए प्रेरित करें ,साथ ही, प्रदेश महिला मोर्चा आध्यक्षो को जिला से लेकर मंडल तक की बहनो और बूथ की बहनों को कोरोनावायरस से अपने को सुरक्षित रखते हुए,इस बीमारी को काबू में करने में अपनी सहभागिता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं, जैसे हेल्प डेस्क का आयोजन,मास्क वित्रन,सुखा राशन वित्रंन आदि,साथ ही साथ उनको अपने सुरक्षा का भी ख्याल रखने को कहा गया है ,उन्होंने कहाँ की बूथ की बहने सुरक्षित और मजबूत तो हम मजबूत,इस बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती श्रीनिवासन जी और राज्यसभा सांसद दुष्यंत जी उपस्थित थे तथा सभी प्रदेशों की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बहने उपस्थित थी छत्तीसगढ़ की प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती राजपूत भी उपस्थित थे ।
