*कोरोना वायरस से बचाव हेतु टीकाकरण अति आवश्यक, क्षेत्र के लोगो को टीका लगवाने के लिए किया अपील - रोहित साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोरोना वायरस से बचाव हेतु टीकाकरण अति आवश्यक, क्षेत्र के लोगो को टीका लगवाने के लिए किया अपील - रोहित साहू*

 *कोरोना वायरस से बचाव हेतु टीकाकरण अति आवश्यक, क्षेत्र के लोगो को टीका लगवाने के लिए किया अपील - रोहित साहू*



जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने जिले वासियो से करबद्ध अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सभी पात्र लोग खास कर बड़े बुजुर्ग जिनका उम्र 45 वर्ष से अधिक है वह घबराये नही और अपने नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में जा कर कोविड-19 से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से तत्काल टीका आवश्य लगाये, जो भी समस्या शरीर में हो उसे डॉक्टर को जरूर बताये।

 श्री साहू ने कहा कि जो भी कोरोना की इस लड़ाई में दिन रात लगे हुए हैं कोरोना वारियर्स डॉक्टर, नर्स से लेकर अन्य अधिकारी कर्मचारी उनका सम्मान व धन्यवाद करता हूँ साथ ही सभी से निवेदन किया है कि उनका सम्मान करे और उनका सहयोग जरूर करें, कोरोना गाइडलाइन मास्क  लगाये, सोशल डिस्टेंस का पालन करे।


सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों से आग्रह किया है कि जहाँ जहाँ लोगो को लाने ले जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहाँ के सरपंच नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र में या इससे जुड़े हुए अधिकारियों को या हम जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर शिविर के माध्यम से टीका गांव में लगवाने की व्यवस्था करे।

रोहित साहू जी ने लोगो से प्रार्थना किया कि सकारात्मक सोच रखे, क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो मुझे संपर्क करे आप सभी की सेवा के लिए सदैव तत्पर ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads