बढ़ेगा स्टैमिना और मजबूत होगी इम्यूनिटी , करें ये योग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बढ़ेगा स्टैमिना और मजबूत होगी इम्यूनिटी , करें ये योग

 बढ़ेगा स्टैमिना और मजबूत होगी इम्यूनिटी , करें ये योग





आज के समय में जब कोविड-19 (Covid 19) महामारी काफी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में अगर हम सांसों पर और इम्यूनिटी स्ट्रांग करने पर काम करें तो ये बेहद लाभदायक होगा. योग करने से मन फ्रेश होता है. आज हमने सांसों पर काम किया, कंधे की एक्सरसाइज की, मलासन किया और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया. इसके अलावा आज के योग सेशन (Yoga Session) कुछ अन्य अभ्यासों को करने के बारे में बताया और दिखाया गया. इन अभ्यासों को करने से न केवल मनुष्य का वजन नियंत्रित रहेगा बल्कि वह स्वस्थ (Healthy) रहेगा और उसे हर प्रकार के तनाव (Stress) से भी मुक्ति मिलती है. योग का अभ्यास धीरे-धीरे करना चाहिए.

सांस के व्यायाम: ऊं का उच्चारण करते हुए सांस को फेफड़ों में धीरे-धीरे भरें.सांस को क्षमता अनुसार कुछ देर रोकें और फिर सांस को बाहर छोड़ें. अपनी क्षमता अनुसार इस व्यायाम करें.


सूर्य नमस्कार : सूर्य नमस्कार कई आसनों के योग से बना एक पॉवरफुल योगासन है. सूर्य नमस्कार ऐसा योग है जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है. पर सूर्य नमस्कार को करने का सही तरीका बहुत कम लोग जानते हैं.

प्रणाम आसन: इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पंजे जोड़कर अपने आसन मैट के किनारे पर खड़े हो जाएं. फिर दोनों हाथों को कंधे के समान्तर उठाएं और पूरा वजन दोनों पैरों पर समान रूप से डालें. दोनों हथेलियों के पृष्ठभाग एक दूसरे से चिपकाए रहें और नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं.

हस्ततुन्नासन: इस आसन को करने के लिए गहरी सांस भरें और दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं. अब हाथ और कमर को झुकाते हुए दोनों भुजाओं और गर्दन को भी पीछे की ओर झुकाएं.

हस्तपाद आसन: इस आसन में बाहर की तरफ सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की तरफ नीचे की ओर झुकें. अपने दोनों हाथों को कानों के पास से घुमाते हुए ज़मीन को छूएं.

अश्व संचालन आसन: इस आसन में अपनी हथेलियों को ज़मीन पर रखें, सांस लेते हुए दाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाएं और बाएं पैर को घुटने की तरफ से मोड़ते हुए ऊपर रखें. गर्दन को ऊपर की तरफ उठाएं और कुछ देर इसी स्थिती में रहें.

पर्वत आसन: इस आसने को करने के दौरान सांस लेते हुए बाएं पैर को पीछे ले जाएं और पूरे शरीर को सीधी रेखा में रखें और अपने हाथ ज़मीन पर सीधे रखें.

प्लैंक पोज:
प्लैंक करने से आपकी पाचन क्रिया (metabolism) काफी अच्छी होती है. यदि आप नियमित रूप से तख्त मुद्रा का अभ्यास करते हैं तो आपका वजन तेजी से कम होगा. प्लैंक करने से शरीर में काफी लचक आती है. इससे कॉलरबोन, कंधे की मांसपेशियों में भी खिंचाव आता है. इससे बहुत तेजी से कैलोरी बर्न होती है. ज्यादा कैलोरी बर्न होने से बॉडी की ऑक्सीजन की जरूरत बहुत अच्छे से पूरी होती है और पोषक तत्व भी अच्छी तरह से मिलते हैं.

अष्टांग नमस्कार: इस आसन को करते वक्त अपने दोनों घुटने ज़मीन पर टिकाएं और सांस छोड़ें. अपने कूल्हों को पीछे ऊपर की ओर उठाएं और अपनी छाती और ठुड्डी को ज़मीन से छुआएं और कुछ देर इसी स्थिति में रहें.

भुजंग आसन: इस आसन को करते वक्त धीरे-धीरे अपनी सांस छोड़ते हुए छाती को आगे की और ले जाएं. हाथों को ज़मीन पर सीधा रखें. गर्दन पीछे की ओर झुकाएं और दोनों पंजों को सीधा खड़ा रखें.

शवासन:
मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और आंखें मूंद लीजिए. पैरों को आराम की मुद्रा में हल्का खोल कर रखें. पैर के तलवे और उंगलियां ऊपर की तरफ होनी चाहिए. हाथों को बगल में रखकर हथेलियों को ऊपर की तरफ खोलकर रखें. पैर से लेकर शरीर के हर भाग पर ध्यान केंद्रित करते हुए धीरे-धीरे सांस अन्दर बाहर करें. धीरे धीरे इसे कम करें. जब शरीर में राहत महसूस हो तो आंखों को बंद करके ही थोड़ी देर उसी मुद्रा में आराम करें.


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads