*कोरोना से बचने सावधानी व सतर्कता जरूरी : चंद्रशेखर साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोरोना से बचने सावधानी व सतर्कता जरूरी : चंद्रशेखर साहू*

 *कोरोना से बचने सावधानी व सतर्कता जरूरी : चंद्रशेखर साहू*



   राजिम 

 जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के आम लोगों से कोरोना से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण प्रतीत होने पर अतिशीघ्र कोविड की जांच अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में कराएं। 45 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों के लिए भी अब टीका भी एक अप्रैल से उपलब्ध हो चुका है सभी यथाशीघ्र कोविड की वैक्सीन लगवाएं और सुरक्षित रहें। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बहुत ही चिंताजनक है अतः सभी लोग अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं, आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें।अपने हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें व सैनेटाइजर से सैनेटाइज करते रहें। जब भी बाहर निकले तो हमेशा चेहरे पर मास्क लगाएं रखें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads