गोबरा नवापारा नगर के कुछ चिकित्सकों द्वारा अपनी ओपीडी बन्द कर दिए जाने से नगरवासी व आस पास के लोग परेशान ,सोशल मीडिया में इस तरह हो रहा वायरल
गोबरा नवापारा नगर के कुछ चिकित्सकों द्वारा अपनी ओपीडी बन्द कर दिए जाने से नगरवासी व आस पास के लोग परेशान ,सोशल मीडिया में इस तरह हो रहा वायरल
गोबरा नवापारा नगर
कोरोना समय के दौरान लोग आगे आकर अपनी सेवाए दे रहे है। जो एक अभिनेता सोनू सूद जो निःस्वार्थ भाव से देश के कोने कोने में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर आगे आये और धन से सेवा किये। पर कुछ लोग तो तजुर्बा होने के बाद भी अब चुप्पी साधे बैठने में लगे। आपको बता दे कि सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है कि गोबरा नवापारा नगर के कुछ चिकित्सकों द्वारा अपनी ओपीडी महज 4,5 दिनों से बंद कर दिए है। जिसके कारण लोग खासा परेशान है वही सोशल मीडिया में हो रहे वायरल के अनुसार डॉक्टरों को यह भी सुझाव दिए है कि चिकित्सक अपनी अस्पताल में यह लिख दे की कोरोना निगेटिव वाले ही उपचार के लिये आये।
यह जरूरी है कि भगवान के पहले बीमार व्यक्ति द्वारा डॉक्टर को पहले याद करते है अगर इस तरह से नगर के चिकित्सकों द्वारा अपनी ओपीडी बन्द कर दे तो फिर आगे ऐसे चिकित्सको से उनका विश्वास उठ जाएगा फिर अपनी दाल रोटी जिन के द्वारा चलता है उसी को इस दौरान भुला जाना।
इस तरह से सोशल मिडिया में लगातार वायरल हो रहा है।
वही फ़ास्ट न्यूज हर पल वेव न्यूज पोर्टल की ओर से चिकित्सक से अनुरोध हैं कि अपनी ओपीडी चालू रखे और जिसे भगवान से पहले डॉक्टर पर विश्वास है उसे सतत बनाये रखे। अगर डॉक्टर ही इस तरह से बर्ताव करे तो फिर कैसे हारेगा कोरोना।आपस मे सब मिलजुलकर ही कोरोना को हराएंगे,इसलिये चिकित्सक अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान देते ओपीडी चालू रखे और सावधानी से उपचार में लगे रहे।

