एक ओर सरकार के द्वारा लॉक डाउन दूसरी ओर मुरम माफिया सक्रिय, जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कहलाने वाले नेता व अधिकारीयो की निष्क्रियता क्षेत्र में पनप रहा भ्रष्टाचार
एक ओर सरकार के द्वारा लॉक डाउन दूसरी ओर मुरम माफिया सक्रिय, जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कहलाने वाले नेता व अधिकारीयो की निष्क्रियता क्षेत्र में पनप रहा भ्रष्टाचार
गोबरा नवापारा/अभनपुर
कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा लॉक डाउन जारी किया है तो वही दूसरी ओर मुरम माफिया दिन रात अवैध तरिके से बेतहाशा मुरम खुदाई कर परिवहन किया जा रहा है। वही जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कहलाने वाले नेता और अधिकारियों की निष्क्रियता साफ साफ दिखाई दे रही है। आपको बता दे कि गोबरा नवापारा तहसील अंतर्गत नवागांव (लखना) में व थनोद से लगे बड़े नहर के समीप में मुरम माफिया इस कदर सक्रिय है कि निश्चिंत होकर बेतहाशा मुरम खुदाई किये जा रहे है। वही दूसरी ओर अभनपुर तहसील के ठेलका बांधा और गिरहोला में बेहद गहराई कर मुरम खुदाई किये जा रहे है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारी की निष्क्रियता दिखाई दे रही है।
ग्राम के सरपंच, सचिव व कोटवार द्वारा ऐसे मुरम माफिया की शिकायत व जानकारी न देना भी सरकार को मिलने वालों रायल्टी बतौर राशि को चुना लगाने में कोई कसर नही छोड़ा है साथ ही अपनी कमीशन ले सरकार को चुना लगाने में कोई कसर नही छोड़ा।अभनपुर क्षेत्र में मुरम माफियो का गढ़ सा बन गया है। जो पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा मिली भगत कर चोरी कराने व सरकार के खजाने को चुना लगाने में कोई कसर नही छोड़ा। वही जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी के सुस्त कार्यप्रणाली से क्षेत्र में लगातार मुरम माफिया लगातार अपने मनसूबे में कामयाब हो रहे है। और जहाँ तक ज्ञात है कि राजस्व व खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही न करना मानो मिलीभगत कर मुरम माफियो का साथ दे रहे है।




