पूरे प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर भूपेश सरकार की नाकामी के विरोध में आज प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरों में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पूरे प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर भूपेश सरकार की नाकामी के विरोध में आज प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरों में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया

 कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा आरंग ने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन



पूरे प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर भूपेश सरकार की नाकामी के विरोध में आज प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरों में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया


वीडियो देखें



आरंग

      आरंग में भी पूर्व विधायक संजय ढ़ीढ़ी के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।पूर्व विधायक संजय ढ़ीढ़ी ने कहा कि कोरोना संक्रमण पूरे प्रदेश में फैल चुकी है।प्रदेश की भूपेश सरकार ने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय मैच करवाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वापसी करवा दी।जिसका नतीजा हम सभी के सामने है।जिस समय प्रदेश की जनता कोरोना से मर रही थी उस समय प्रदेश के मुखिया अपने मंत्रिमंडल के साथ गांधी परिवार को खुश करने असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त थी।इतना ही नही एक तरफ प्रदेश की जनता अस्पताल में आक्सीजन,वेंटिलेटर के लिए भटक रही है तो वे असम के बोडो प्रत्याशियों का छत्तीसगढ़ में मेहमान नवाजी कर रहे है उन्हें शराब परोसा गया।कोरोना काल मे केंद्र की हमारी सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए वैक्सीन, आक्सीजन सहित सभी प्रकार की दवाइयां भेजी जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार इसे जनता तक नही पहुँचा रही है।इसी के कारण आज प्रदेश की स्थिति भयानक हो रही है।हर तरफ कोरोना से लोगो की मौत हो रही है।प्रदेश सरकार को चाहिए इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए वे केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करे।धरना प्रदर्शन में आशीष शर्मा, विजय अग्रवाल,रितेश साहू,खिलेश धुरंधर, दिनेश लोधी,पीलाराम निषाद शामिल रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads